फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : who is ram balak Singh ex MLA second marriage after first wife death double murder accused

Bihar: दूसरी शादी रचाने वाले पूर्व MLA रामबालक सिंह की पहली पत्नी कौन? दोहरे हत्याकांड का भी अपडेट देखें

Tue, 19 Nov 2024 01:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 19 Nov 2024 01:49 PM IST
सार

Bihar News : क्या पहली पत्नी के रहते जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने दूसरी शादी रचाई? क्या कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें कोई छूट मिली थी? जानें, ऐसे हर सवाल का जवाब...

विज्ञापन
Bihar News : who is ram balak Singh ex MLA second marriage after first wife death double murder accused
जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने सोमवार रात बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित मंदिर में अपने से काफी कम उम्र की लड़की से शादी रचा ली। दुल्हन खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के सीताराम सिंह की पुत्री रवीना कुमारी (31) बताई गई है। चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह रवीना को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं, क्योंकि पिछले वर्ष दोहरे हत्याकांड में नाम आने के बाद विधायक को जेल जाना पड़ा था। हालांकि वह अभी बेल पर हैं। वहीं करीब 2 वर्ष पूर्व उनकी पत्नी की मौत कैंसर के कारण हो गई थी।

विज्ञापन


बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरी गिरी धाम में रात रचाई है शादी 
 पूर्व विधायक ने रवीना के साथ बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरी गिरी धाम मंदिर में शादी रचाई है। उनके शादी का प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।  विधायक ने मंदिर के प्रमाण पत्र में अपनी उम्र 49 साल बताई है।
विज्ञापन


विधायक का अश्लील वीडियो भी आया था सामने 
 करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पूर्व विधायक रामबालक सिंह का एक अश्लील वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। वायरल हुए वीडियो के बाद ही विभूतिपुर में दोहरा हत्याकांड हुआ था।पुलिसिया अनुसंधान में हत्या के पीछे के कारण उक्त वायरल वीडियो को बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed