फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Who Claimed Responsibility for High-Profile Murder Govind Sharma Murder Muzaffarpur Shooter

Bihar: बिहार में चर्चित हत्याकांड की जिम्मेदारी किसने ली? बोला- मैं नहीं मारता तो गोविंद शर्मा मुझे मार डालता

Mon, 01 Jun 2026 05:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 05:02 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में बाबुल चौधरी ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस ऑडियो की जांच कर रही है और 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Who Claimed Responsibility for High-Profile Murder Govind Sharma Murder Muzaffarpur Shooter
मुजफ्फरपुर हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में रविवार रात अपार्टमेंट में हुई कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस केस से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाबुल चौधरी नाम के व्यक्ति ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

विज्ञापन

वायरल ऑडियो में बाबुल चौधरी कथित तौर पर कहते हुए सुनाई दे रहा है कि अब उसे मुजफ्फरपुर पुलिस से किसी तरह की परेशानी नहीं है और पुलिस जो कहेगी वह करने को तैयार है। ऑडियो में वह यह भी दावा कर रहा है कि गोविंद शर्मा उसकी ठेकेदारी और जमीन के काम में अड़चन पैदा कर रहा था। साथ ही वह उसकी हत्या की साजिश भी रच रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


पढ़ें: दाखिल-खारिज के नाम पर घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने 10 हजार रुपये के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बाबुल चौधरी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि वायरल ऑडियो में किए गए दावे कितने सही हैं।

कौन है बाबुल चौधरी?
ऑडियो जारी करने वाला बाबुल चौधरी मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह पहले भी गोविंद शर्मा के साथ कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है। हत्या की घटना के करीब 12 घंटे बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में उसने गोविंद शर्मा की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

पुलिस जांच में जुटी
गोविंद शर्मा हत्याकांड के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस और भी सतर्क हो गई है। जांच टीम ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराने की तैयारी में है। साथ ही मामले से जुड़े सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed