फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Child marriage plan failed after bachpan bacho team reached to stop wedding of gujarat groom

बैरंग लौटी बारात : गुजरात से अरमान सजाए बिहार आया था दूल्हा, जेल जाने से बच गए बाराती भी; जानें पूरा मामला

Tue, 12 Mar 2024 12:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Mar 2024 12:29 PM IST
सार

Bihar : गुजरात से आई सीतामढ़ी आई बारात वापस लौट गई। पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम के पहल पर लड़की के परिवार से बंधपत्र बनवाया और नाबालिग लड़की का बाल विवाह रुकवाया। 

विज्ञापन
Bihar News : Child marriage plan failed after bachpan bacho team reached to stop wedding of gujarat groom
जाँच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीतामढ़ी में गुजरात से आई बारात वापस लौट गई। बचपन बचाओ आंदोलन की टीम और पुलिस की टीम ने बाराती और लड़की वालों के मंशा पर पानी फेर दिया। पुलिस को जैसे ही बारात पहुंचने की सूचना मिली, पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवा दिया। मामला परिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। ग्रामीणों का कहना है कि नाबालिग बालिका के बाल-विवाह की पूरी तैयारी थी। गुजरात से बारात आई थी, लेकिन स्थानीय वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति से जानकारी मिलते ही सीतामढ़ी पुलिस एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने मौके पर पहुचकर शादी रुकवा दी।

विज्ञापन


बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने की थी पहल
ग्रामीणों ने बताया कि बाल विवाह की जानकारी बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडये एवं एसपी मनोज कुमार तिवारी को दी। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम वहां पहुंची। लोगों ने बताया कि तबतक लड़के वाले भी बारात लेकर गुजरात से सीतामढ़ी पहुंच गए थे। शादी की पूरी रस्म लड़की वालों की तरफ से पूरी कर ली गई थी। अब शादी का कार्यक्रम लगातार आगे बढ़ते चला रहा था तभी सदर एसडीओ सह बाल विवाह निषेध अधिकारी संजीव कुमार एवं जिला के एएसपी सह नोडल विशेष किशोर पुलिस इकाई मनोज राम के निर्देश पर पुलिस प्रशासन शादी स्थल पर पहुंचे और तुरंत शादी रुकवाई।
विज्ञापन


पुलिस ने बंधपत्र भी बनवाया 
पुलिस एवं बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर लड़की के परिवार से बंध पत्र बनवाया और नाबालिग लड़की का बाल विवाह रुकवाया। साथ ही उपस्थित लोगों को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी और इस कानूनी अपराध को करने पर सजा के प्रावधान को बताया। इसके बाद बारात वहां से वापस लौटी और नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुका। अब इस बात की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed