फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Ward councilor dies in road accident in Begusarai; returning from the temple after worshiping.

Bihar News: सड़क हादसे में वार्ड पार्षद की मौत; दुर्गा मंदिर से पूजा कर लौट रही थीं, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

Sat, 12 Oct 2024 08:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Oct 2024 08:57 AM IST
सार

शेखपुर वार्ड नंबर 10 की पार्षद की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह चेरिया बरियारपूर अपने मायके से मंझौल दुर्गा मंदिर से पूजा करने गईं थी। लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गईं।

विज्ञापन
Bihar News: Ward councilor dies in road accident in Begusarai; returning from the temple after worshiping.
वार्ड पार्षद मीरा देवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार वाहन ने वार्ड पार्षद महिला को रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई है। हादसे में महिला के एक पुत्र को भी चोट लगी है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के पास की है। मृतक महिला की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के शेखपुरा वार्ड नंबर दस की रहने वाले सनोज राम की पत्नी मीरा देवी के रूप मे हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया
पुलिस के अनुसार, शेखपुर वार्ड नंबर 10 की पार्षद की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह चेरिया बरियारपूर अपने मायके से मंझौल दुर्गा मंदिर से पूजा करने गईं थी। लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद परिजनों ने आननफानन में महिला को इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद घर में दुर्गा पूजा की खुशी मातम मे बदल गई। पुलिस का कहना है कि घटना के बा वाहन चालक फरार हो गया। इधर, वार्ड पार्षद की मौत के बाद उनके समर्थक और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed