फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Voting for municipal elections, 1677 booths made, councillors, ward councilors

Bihar News : 31 जिलों के 806 खाली पदों पर 55.29 प्रतिशत वोटिंग; रोहतास में मतदान बाधित, यह कारण था

Fri, 09 Jun 2023 07:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Jun 2023 07:43 PM IST
सार

चुनाव 45 अनुमंडल के 58 नगरपालिकाओं चुनाव संपन्न हो गए। इसके लिए 1677 बूथ बनाए गए थे। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो, इससे लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
Bihar News; Voting for municipal elections, 1677 booths made, councillors, ward councilors
वोटिंग करने पहुंची महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के 31 जिलों के नगर निकायों में 806 पदों पर आम व उपचुनाव के लिए वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। चुनाव में 55.29 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह चुनाव 45 अनुमंडल के 58 नगरपालिका में हुए। इसके लिए 1677 बूथ बनाए गए थे। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो, इससे लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 158 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाया। इस 4625 जगह पर EVM का उपयोग किया गया।

विज्ञापन


बटन बंद रहने के बाद मतदान बाधित
रोहतास जिले के विक्रमगंज के वार्ड संख्या 6 के बूथ पर उप मुख्य पार्षद के बीयू क्रमांक 13 और 14 का बटन बंद रहने के बाद मतदान बाधित हो गया। इस कारण यहां पर फिर से वोटिंग करवाई जाएगी। 10 जून यानी शनिवार को फिर से वोटिंग होगी।  इस चुनाव में 4443 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। वहीं कुछ मतदाताओं की संख्या 1, 27, 3810 हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6, 68, 022 और महिला मतदाताओं की संख्या 6, 05, 724 है। इसके अलावा अन्य मतदाताओं की संख्या 63 है।
विज्ञापन


816 पदों पर निर्वाचन संपन्न कराए जाने थे
चुनाव आयोग के अनुसार, नगरपालिका आम/ उप निर्वाचन निर्वाचन, 2023 हेतु कुल 816 पदों पर निर्वाचन संपन्न कराए जाने थे। इनमें से 09 पद नगरपालिका आम निर्वाचन, 2023 में वार्ड पार्षद का 08 एवं नगरपालिका उप निर्वाचन, 2023 में वार्ड पार्षद का 01 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। वहीं नगर पंचायत घनश्यामपुर वार्ड संख्या- 8 हेतु वार्ड पार्षद अभ्यर्थी के मृत्योपरांत 01 पद के निर्वाचन को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला प्रत्याशियों की संख्या 2242
बता दें कि इस चुनाव में पुरूष प्रत्याशियों की संख्या 2201 और महिला प्रत्याशियों की संख्या 2242 है। वहीं 09 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अभ्यर्थियों के निर्विरोध निर्वाचित होने के पश्चात 306 पदों पर मतदान कराये जाने हैं। फिलहाल कोई रिक्त पद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed