फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Voters boycotted votes in Jehanabad Lok Sabha, development

LS Election: जहानाबाद लोकसभा में मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार, कहा- दबंगई से परेशान हैं, नहीं करेंगे मतदान

Sat, 01 Jun 2024 12:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Jun 2024 12:31 PM IST
सार

एक तरफ प्रशासन मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से लोकसभा चुनाव में अधिक संख्या में वोट करने की अपील कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गया जिले अतरी विधानसभा क्षेत्र के मोकमचक गांव के ग्रामीण इस चुनाव का बहिष्कार कर मतदान न करने के लिए अड़े हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Voters boycotted votes in Jehanabad Lok Sabha, development
जहानाबाद लोकसभा सीट पर वोट बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ प्रशासन मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से लोकसभा चुनाव में अधिक संख्या में वोट करने की अपील कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गया जिले अतरी विधानसभा क्षेत्र के मोकमचक गांव के ग्रामीण इस चुनाव का बहिष्कार कर मतदान न करने के लिए अड़े है। मामला ग्रामीणों के रास्ते से आवागमन से जुड़ा है।
विज्ञापन

 

आपको बता दे कि गांव के सरकारी रास्ते पर गांव के ही दबंग ने कब्जा कर सड़क को अतिक्रमण कर आवागमन बंद कर दिया है। जिसके चलते अब गांव के ग्रामीणों को दूसरे रास्ते से निकलकर जाना पड़ रहा है। लेकिन, इस बीच 671 वोटिंग वाले गांव के लोग अधिक परेशान हैं। उन्हें गांव से बाहर निकलने के लिए दूसरे रास्ते से आना जाना पड़ रहा है। मामले में सभी ग्रामीण जिला जिला प्रशासन और नेताओं को भी अवगत करा चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद अब ग्रामीण लोकसभा चुनाव में वोट न कर चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही हैं।

विज्ञापन

 

एक भी मतदाता ने मतदान नहीं किया

वहीं मोकमचक गांव के सामुदायिक भवन में बूथ संख्या 124 बनाया गया है। उक्त बूथ पर कुल 671 मतदाता हैं। लेकिन, सड़क और विधालय नहीं होने के कारण एक भी मतदाता ने मतदान नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों का आक्रोश देख अधिकारी बैरंग लौटें 

वोट बहिष्कार की सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी मतदान केंद्र पहुंचे। मौजूद अधिकारियों के सामने मतदान केन्द्र के पास जमे रहे और सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते रहे। अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद भी गांव के लोग नहीं माने। ग्रामीणों का विरोध देख सभी अधिकारी बैरन लौटें गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed