Lets Inspire Bihar: एक IPS की मुहिम का दम देखेगा बिहार, जानें बेगूसराय में 10 दिसंबर को क्यों और कौन जुट रहे
Bihar News : बिहार का इतिहास स्वर्णिम था। फिर कैसे 'बिहारी' डीएनए पर सवाल उठाया जा सकता है? कैसे प्रतिभाओं को प्रेरित कर खोयी गरिमा वापस आएगी? ऐसे सवालों पर राजनेता बयान देते हैं, लेकिन एक आईपीएस अफसर ने इसे मुहिम बना दिया है। आगाज 10 दिसंबर को होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के कई प्रखंडों में लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान का कार्यक्रम अब तक सफलता से हो चुका है। इसी क्रम में आईपीएस विकास वैभव के द्वारा शुक्रवार को पटना के होटल मौर्य ममें एक प्रेसवार्ता किया गया। जहां, आईपीएस विकास वैभव ने कहा " किसी सामाजिक अभियान के द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर आयोजन को किया जा रहा हैं। यह सुखद है कि बिहार के लोगों का समर्थन इस कार्यक्रम को मिल रहा हैं। खास तौर से, महिलाओं और युवाओं में अभियान को लेकर अत्यधिक उत्साह हैं।
सीनियर आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत प्रथम बृहत जन संवाद में सभी के लिए संदेश है नमस्ते बिहार। उद्देश्य है जातिवाद, संप्रदायवाद, लिंगभेद आदि लघुवादों से मुक्त उज्ज्वलतम उत्कर्ष पर स्थापित अपना बिहार हो! इस संदेश का असर व्यापक रूप से बेगूसराय के लोगों में होने लगा हैं। विकास वैभव ने विहार वासियों से 10 दिसंबर 2023 को दोपहर 11 बजे जीडी कॉलेज आने का आह्वान किया।" लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के गार्गी चैप्टर की स्टेट कोर्डिनेटर डॉ प्रीति बाला ने कहा कि "बिहार के विभिन्न विधानसभा, प्रखंडों, पंचायतों का भ्रमण करने पर सुखद संदेश प्राप्त हुआ है। लोग आईपीएस विकास वैभव द्वारा मार्गदर्शित अभियान से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं। हर्ष के साथ 10 दिसंबर को जीडी कॉलेज आयेंगे और लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत होने वाले नमस्ते विहार कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। कार्यक्रम को लेकर वैसे तो बिहार के सभी लोगों में उत्साह है पर, युवाओं के अंदर ज्यादा है। वे खासतौर से, आईपीएस विकास वैभव को सुनने के लिए और उनसे प्रेरणा लेने के लिए जीडी कॉलेज आयेंगे।"
इस अवसर पर अभियान के सतीश गांधी अनूप नारायण सिंह ने सभी पत्रकारों एवं उनके माध्यम से पटना समेत पूरे बिहार के लोगों को न्योता देते हुए कहा कि आप सब जीडी कॉलेज में आइए और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग हेतु अपनी सकारात्मक भूमिका निभाईए। कार्यक्रम में 10 दिसंबर को भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी यादव गोलू राजा राकेश मिश्रा भवानी पांडे समेत दर्जनों बिहार के कलाकारों का भी वहां कार्यक्रम होना है। उम्मीद है कि यह आयोजन आप सबकी उपस्थित से ऐतिहासिक होगा। और, बिहार के वैभव से होगा राष्ट्र का विकास। मौके पर आदर्श आशीष श्यामल अहमद एके झा इंजीनियर कुमार राहुल उपस्थित थे।