फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Vijay Sinha targets Lalu Yadav, Tejashwi Yadav and Rahul Gandhi; PM Modi, BJP

Bihar Election : राजद के चार सांसद विधानसभा चुनाव में क्या करेंगे, विजय सिन्हा की बात सुन भड़क जाएगी पार्टी

Wed, 12 Jun 2024 08:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 12 Jun 2024 08:06 PM IST
सार

विजय सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचारी लोग राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ मिलकर पीएम मोदी को रोकना चाहत रहे थे। लेकिन, देश की जनता ने यह संदेश दिया गया कि मोदी कल भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा।

विज्ञापन
Bihar News: Vijay Sinha targets Lalu Yadav, Tejashwi Yadav and Rahul Gandhi; PM Modi, BJP
भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इंडी गठबंधन और लालू परिवार पर हमला बोला है। कहा कि देश को कमजोर करने वाले लोगों को जिन्होंने पोषित किया, इस चुनाव में उनकी झलक भी दिखाई पड़ी है। देश को कमजोर करने वाले लोग एक मंच पर आकर खड़े हुए। ऐसे भ्रष्टाचारी लोग राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ मिलकर पीएम मोदी को रोकना चाहत रहे थे। लेकिन, देश की जनता ने यह संदेश दिया गया कि मोदी कल भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। राहुल गांधी पप्पू हैं। आज भी वह दया के पात्र हैं। वह आतंकवादी, उग्रवादी, भ्रष्टचारी और अपराधियों के पांव पकड़कर चुनावी राजनीति में सफलता प्राप्त करने का मानसिकता रखते हैं। आपमें हिम्मत थी तो आपने केरल क्यों भागे थे? अमेठी क्यों छोड़कर चले गए थे। उन्हें स्थायी जनादेश न मिला है और न मिलेगा। 

विज्ञापन


लालू तेजस्वी को माफी मांगनी चाहिए
तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को पहले भी चार मिला था। चार की जरूरत कहां पड़ती है? जब लोग मुक्ति धाम जाते हैं तो चार की जरूरत पड़ती है। आज फिर चार मिला है। 2025 राम नाम सत्य है। यह चार लोग उसकी व्यवस्था बना देंगे। रोहिणी आचार्य के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें परेशान किया गया। वह बिहार की बेटी हैं। जिन लोगों ने उन्हें परेशान किया और बिहार बुलाकर अपमानित कराया। राजनीति की लड़ाई में धकेल कर उनका सम्मान को ठोस पहुंचाई गई है। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को उनसे माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने परिवारवाद की जमींदारी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


जनता ने मोदी जी के नाम पर बिहार को 30 सीट दिया
 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार और देश की जनता को आज भी पीएम मोदी पर विश्वास है। अपने जनादेश में उन्होंने दिखा दिया। हमारे कार्यकर्ता हर विपरीत परिस्थिति में जूझते रहे। जनता ने मोदी जी के नाम पर बिहार को 30 सीट दिया। जिस सीट पर हमलोगों की हार हुई, वह सीट मंथरा और कैकई के कारण पीछे रह गए। आगामी चुनाव में वहां भी जीतेंगे। हर बिहार इन्हें सबक सिखाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed