फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Vigilance team arrested CO and computer operator taking bribe saharsa bihar madhepura bihar police

Bihar News : विजिलेंस की टीम ने सीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर को दबोचा, रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 11:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा / मधेपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा / मधेपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 11 Jul 2025 11:20 PM IST
सार

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी लगातार कार्रवाई कर रही है, फिर भी सरकारी कर्मी और पदाधिकारी भ्रष्टाचार की चासनी में डूबे रह रहे हैं। ऐसे में निगरानी ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए सीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Vigilance team arrested CO and computer operator taking bribe saharsa bihar madhepura bihar police
निगरानी टीम की गिरफ्त में आरोपी सीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजिलेंस की टीम ने कंप्यूटर ऑपरेटर और सीओ दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सहरसा और मधेपुरा में की गई है। आरोपी पतरघट के अंचलाधिकारी राकेश कुमार पर आरोप है कि वह जमीन के दाखिल खारिज के नाम पर ऑपरेटर के माध्यम से घूस ले रहे थे। अब विजिलेंस की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सहरसा और मधेपुरा में हुई कार्रवाई 
विजिलेंस की टीम शुक्रवार की शाम सहरसा जिले के पतरघट अंचल कार्यालय पहुंची और सीओ के साथ-साथ कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए विजिलेंस के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने मधेपुरा सर्किट हाउस में पत्रकारों को बताया कि यह कार्रवाई परिवादी कैलाश यादव की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है। 
विज्ञापन


जमीन दाखिल खारिज के लिए ले रहा था 20 हजार रुपए 
परिवादी कैलाश यादव ने बताया था कि उन्हें अपनी बहन द्रोपदी देवी के नाम 61.98 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज कराना था, जिसके लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद वे प्रक्रिया की जानकारी के लिए पतरघट के अंचलाधिकारी राकेश कुमार से मिले। आरोप है कि सीओ ने इस कार्य के बदले 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की और वह रुपये कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार को देने को कहा था। परिवादी ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी विजिलेंस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार
जांच-पड़ताल के बाद शिकायत सही पाई गई। इसके बाद धावा दल का गठन किया गया और शुक्रवार को पतरघट अंचल कार्यालय में निगरानी टीम ने छापेमारी कर मुंगेर निवासी सीओ राकेश कुमार और मधेपुरा निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को निगरानी की विशेष अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed