फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Vigilance department caught GRP sub-inspector , was collecting five thousand bribe, Bihar Police

Bihar News: जीआरपी सब इंस्पेक्टर को निगरानी विभाग ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, पांच हजार रिश्वत वसूल रहा था

Wed, 11 Jun 2025 02:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Jun 2025 02:51 PM IST
सार

Bihar Police: निगरानी टीम गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर पटना ले जा रही है। यहां उन्हें निगरानी के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोप है सब इंस्पेक्टर एक महिला से केस में मदद करने के नाम पर रिश्वत वसूल रहा था। 

विज्ञापन
Bihar News: Vigilance department caught GRP sub-inspector , was collecting five thousand bribe, Bihar Police
निगरानी की टीम ने सब इंस्पेक्टर विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में पदस्थापित एक एसआई को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर विजय सिंह एक महिला से पांच हजार रुपये ले रहा था। तभी निगरानी विभाग की टीम ने विजय सिंह को रंगेहाथ दबोच लिया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गई।

विज्ञापन


मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की वरीय डीएसपी कुमारी किरण पासवान ने बताया कि  जीआरपी के सब इंस्पेक्टर विजय सिंह एक महिला से केस में मदद के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे थे। महिला बसंती देवी द्वारा निगरानी विभाग में दर्ज शिकायत का सत्यापन कर प्राथमिकी दर्ज की गई और इसी आलोक में आज निगरानी विभाग की टीम ने मामले के अभियुक्त विजय सिंह को रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जीआरपी के सब इंस्पेक्टर रेल थाना कांड संख्या 10/2025 में अनुसंधानकर्ता थे और केस में मदद के नाम पर बसंती देवी से रिश्वत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पीएम मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा में जा रहे 17 पुलिसकर्मी घायल, बस से सीवान जाने के दौरान हुआ ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप 
एक के बाद एक हो रही निगरानी विभाग की कार्रवाई से जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि बीते 25 मई को सासाराम अंचल में पदस्थापित एक डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार को भी निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया था। मात्र 15 दिन के अंतराल पर निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से जिले के भ्रष्ट अधिकारियों में एक तरफ जहां खौफ है वहीं दूसरी ओर आम जनता राहत महसूस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed