फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Video of fight between ASHA and ANM worker goes viral controversy over Rs 500

बिहार: आशा और एएनएम कार्यकर्ता के बीच झगड़े का वीडियो वायरल, 500 रुपये की वजह से हुआ विवाद

Mon, 24 Jan 2022 05:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Jan 2022 05:51 PM IST
सार

मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर के रेफरल अस्पताल का बताया जा रहा है। यहां एक नवजात को बीसीजी का टीका दिलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ।

विज्ञापन
Bihar News: Video of fight between ASHA and ANM worker goes viral controversy over Rs 500
वायरल वीडियो

विस्तार

बिहार में एक आशा कार्यकर्ता और एएनएम महिला कर्मचारियों के बीच झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह 500 रूपये है। पहले दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। हॉस्पिटल में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर के रेफरल अस्पताल का बताया जा रहा है। यहां एक नवजात को बीसीजी का टीका दिलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। दरअसल, रविवार को रेफरल अस्पताल में एक बच्चे का जन्म हुआ था। आशा कार्यकर्ता रिंटू कुमारी बच्चे को बीसीजी का टीका दिलवाने के लिए एएनएम रंजना कुमारी के पास पहुंची। यहां टीके बदले उनसे पैसे मांगे गए। जब बच्चे के परिवार ने इनकार किया, तो एएनएम ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। 
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ता का आरोप है कि रुपये नहीं देने की बात पर एएनएम भड़क गई। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों एक-दूसरे का बाल पकड़कर मारपीट करने लगी। सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई और मामले की छानबीन हुई। इस दौरान पास में खड़े लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed