फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Video of abusive woman police station in-charge goes viral in Motihari

Bihar News: मोतिहारी में गालीबाज महिला थानाध्यक्ष का वीडियो वायरल, फ्रेंडली पुलिसिंग पर उठे सवाल; जानें

Tue, 22 Apr 2025 03:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Apr 2025 03:17 PM IST
सार

Bihar: अतीउल्लाह खान के अनुसार कि उन्होंने अपना मकान किराए पर दिया हुआ है और एक जमीन विवाद में धारा 144 लागू होने के बावजूद उन्होंने एसडीपीओ रक्सौल के आदेश पर अपने खेत से गेहूं काट लिया। इसी बात से नाराज होकर महिला थानाध्यक्ष ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

विज्ञापन
Bihar News: Video of abusive woman police station in-charge goes viral in Motihari
इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी जिले से एक महिला थानाध्यक्ष का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष पीड़ित के घर जाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करती और मारपीट करती नजर आ रही हैं। मामला मोतिहारी के पचकनहिया बाजार स्थित पालनवा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि पालनवा थाने में पदस्थापित महिला थानाध्यक्ष सीता केवट ने एक जमीनी विवाद की जांच के दौरान पीड़ित अतीउल्लाह खान के साथ दुर्व्यवहार किया। पीड़ित ने मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

पीड़ित का आरोप
अतीउल्लाह खान के अनुसार कि उन्होंने अपना मकान किराए पर दिया हुआ है और एक जमीन विवाद में धारा 144 लागू होने के बावजूद उन्होंने एसडीपीओ रक्सौल के आदेश पर अपने खेत से गेहूं काट लिया। इसी बात से नाराज होकर महिला थानाध्यक्ष ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके दो पुत्रों को जबरन उठा ले गईं। पीड़ित पक्ष ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: पुराने लेन-देन के विवाद में घर में घुसकर छेड़खानी और पेट्रोल छिड़कने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी    

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की प्रतिक्रिया
इस घटना के सामने आने के बाद मोतिहारी पुलिस की 'फ्रेंडली पुलिसिंग' की छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं। जहां एसपी स्वर्ण प्रभात लगातार जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार और समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश देते हैं, वहीं अधीनस्थ महिला अधिकारी की यह हरकत विभागीय छवि पर धब्बा साबित हो रही है। इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed