{"_id":"664de3775d27a31901092c1b","slug":"bihar-news-vandalism-over-death-of-patient-in-a-private-clinic-in-begusarai-accused-of-removing-kidney-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मरीज की मौत पर निजी क्लीनिक में जमकर तोड़-फोड़, परिजनों ने किडनी निकालने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मरीज की मौत पर निजी क्लीनिक में जमकर तोड़-फोड़, परिजनों ने किडनी निकालने का लगाया आरोप
Wed, 22 May 2024 05:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 22 May 2024 05:52 PM IST
सार
Bihar : एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा के दौरान तोड़-फोड़ भी किये। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन का बहाना कर किडनी निकाल लिया, जिससे इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
निजी क्लीनिक के पास जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बेगूसराय में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद नाराज परिजनों ने निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा और तोड़ फोड़ किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बहाने डॉक्टर ने मरीज का किडनी निकाल लिया, जिस वजह से मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान शाम्हो थाना क्षेत्र के बिजुलिया निवासी रामविनय पासवान के रूप में की गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर स्थित एक निजी क्लीनिक की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराने में जुट गई।
विज्ञापन
परिजन किडनी निकाल लेने का लगा रहे हैं आरोप
परिजनों का कहना है कि रामविलास पासवान अचानक गिर गये और फिर उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। पेट दर्द की शिकायत लेकर उनके परिजन निजी अस्पताल में लेकर आए। मरीज को भर्ती कराने के बाद डॉक्टर ने मरीज का तुरंत ऑपरेशन कर दिया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद इलाज के दौरान रामविनय पासवान की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गये और उस निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा किया। हंगामा के दौरान उनलोगों ने क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ किये। परिजनों का आरोप है कि इलाज में डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है। साथ ही उन्होंने डॉक्टर पर ऑपरेशन के दौरान मरीज का किडनी निकाल लेने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस के सामने भी हुआ उपद्रव
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन गुस्साए परिजनों ने पुलिस के सामने भी खूब तोड़-फोड़ किये। पुलिस माहौल को शांत कराने में जुटी हुई है, लेकिन परिजन न्याय की मांग करते हुए वहां अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
निजी क्लीनिक के डायरेक्टर ने कहा-आरोप सरासर गलत है
घटना के संबंध में निजी क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ रामाश्रय सिंह का कहना है कि मरीज रामविनय पासवान का 18 मई को एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें मरीज के पेट में काफी ज्यादा चोट लगी थी। उन्होंने बताया कि पहले लखीसराय में इसका इलाज करवाया गया। फिर एक निजी क्लीनिक में इलाज करवाया गया और मामला गंभीर होने के बाद बीती रात हम लोगों के क्लीनिक में इलाज करने के लिए लाया गया, जहां मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। यहां भर्ती होने के बाद हमारे डॉक्टरों ने अच्छे तरीके से इलाज किया गया। लेकिन इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। डॉ रामाश्रय सिंह ने किडनी निकालने के सवाल पर कहा कि मृतक के परिवार के द्वारा किडनी निकालने का आरोप सरासर गलत है।