{"_id":"62c7ac4f1fbef37db66dffe7","slug":"bihar-news-uproar-with-sword-in-school-father-was-upset-over-his-son-not-getting-books-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: स्कूल में तलवार लेकर किया हंगामा, बेटे को स्कूल में किताबें नहीं मिलने से खफा था पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: स्कूल में तलवार लेकर किया हंगामा, बेटे को स्कूल में किताबें नहीं मिलने से खफा था पिता
Fri, 08 Jul 2022 09:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 08 Jul 2022 09:32 AM IST
सार
यह घटना अररिया के जोकीहाट ब्लॉक के भगवानपुर में हुई।
विज्ञापन
अररिया जिले में पिता ने तलवार लेकर हंगामा मचाया।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के अररिया जिले के एक सरकारी स्कूल में एक पिता ने हाथ में तलवार लेकर जमकर हंगामा मचाया। वह बेटे को स्कूली ड्रेस व किताबें नहीं मिलने से खफा था। उसने तलवार लहराते हुए प्रिंसिपल व शिक्षकों को धमकाया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
यह घटना अररिया के जोकीहाट ब्लॉक के भगवानपुर में हुई। आरोपी का नाम अकबर बताया गया है। वह अपने बेटे को स्कूल की यूनिफॉर्म और किताब के पैसे नहीं मिलने से इतना क्रोधित हो गया था कि नंगे बदन हाथ में तलवार लेकर स्कूल पहुंच गया। उसे देख शिक्षक व विद्यार्थी बुरी तरह डर गए।
विज्ञापन
अकबर को हंगामे के बीच बड़ी मुश्किल से शांत किया गया। हालांकि, वह धमकी देकर गया कि यदि 24 घंटे में उसके बेटे को ड्रेस व किताबों का पैसा नहीं दिया गया तो वह फिर आएगा।
विज्ञापन