फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Uproar over death of prisoner in Gaya, jail administration accused of murder Bihar Police

Bihar News : कैदी की मौत पर परिजनों का बवाल, जेल प्रशासन पर लगा हत्या का आरोप

Wed, 26 Jun 2024 02:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 26 Jun 2024 02:34 PM IST
सार

Bihar : कैदी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल से शुरू हुआ हंगामा एनएच तक पहुंच गया और फिर एनएच को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन ने साजिश करने वालों से मिलकर इनका मर्डर करवाया है। 

विज्ञापन
Bihar News : Uproar over death of prisoner in Gaya, jail administration accused of murder Bihar Police
मृतक रतन सिन्हा का प्रोफाइल फोटो और हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के गया में एक कैदी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर  हत्या का आरोप लगाया। घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने गया-चेरकी मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास जाम कर दिया। वहीं हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया। फिलहाल मेडिकल थाने की पुलिस नाराज लोगों को मनाने के बाद जाम खुलवाया गया।

विज्ञापन


एक माह पूर्व से धोखाधड़ी मामले में बंद थे जेल में 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव के रहने वाले रतन सिन्हा एक महीने से पूर्व गया सेंट्रल जेल में धोखाधड़ी के मामले में बंद थे। बुधवार की सुबह अचानक उनकी की तबीयत बिगड़ने के बाद  उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने जमकर किया बवाल 
मौत की सूचना पर मृतक रतन सिन्हा के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। उसके बाद शव को अस्पताल के पास गया-चेरकी मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों ने इसकी हत्या जेल में ही कर देने का आरोप लगा रहे हैं। इस सूचना के बाद मेडिकल थाना की पुलिस दल-बल के साथ अस्पताल पहुंची और परिजनों को शांत कराया। हालात संभलने के बाद सड़क मार्ग पर यातायात शुरू हुआ। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदी के पिता ने की थाने में शिकायत 
वहीं मृतक कैदी रतन सिन्हा ने पिता कपिल देव प्रसाद सिन्हा ने शहर के रामपुर थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया है कि चेक बाउंस मामले में 15 मई से गया जेल में बंद था। मेरे बेटे पर मुकदमा करने वाले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दुर्गावाड़ी मोहल्ले के रहने वाले अजय कुमार, नूतन नगर के रहने वाले सुनील कुमार उर्फ मूंगेरी और नीरज कुमार जेल प्रशासन से मिलकर बीती रात को जेल में ही हत्या करवा दिया। साक्ष्य छुपाने के लिए बुधवार की सुबह अस्पताल लाया गया। उन्होंने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस संबंध में जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी रतन सिन्हा हाई वीपी के मरीज थे। तबियत बिगड़ने के वजह से मौत हुई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed