फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Union Minister Jitan Ram Manjhi interacted with students; Patna Private School, IPS Vikas Vaibhav

Bihar: केंद्रीय मंत्री बोले- अच्छी शिक्षा सफल जीवन जीने में बनाती है सक्षम, छात्रों को ऊंचे सपने देखने चाहिए

Sat, 20 Jul 2024 05:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 Jul 2024 05:07 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि छात्रों को उच्च सपने देखने चाहिए लेकिन इस तरह के महान सपनों के अनुरूप भक्ति होनी चाहिए। अच्छी शिक्षा हमें एक सफल जीवन जीने में सक्षम बनाती है, हमारी बुद्धि, कौशल, ज्ञान को बढ़ाती है और हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है।

विज्ञापन
Bihar News: Union Minister Jitan Ram Manjhi interacted with students; Patna Private School, IPS Vikas Vaibhav
स्कूल के बच्चों मिला सम्मान। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और सीनियर आईपीएस विकास वैभव ने प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के 10वीं और 12वीं के चार हजार मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं पटना के माउंट कार्मल हाई स्कूल की प्राचार्या सिस्टर मृदुला ए.सी को सर्वश्रेष्ठ प्रचार्या के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि छात्रों को उच्च सपने देखने चाहिए लेकिन इस तरह के महान सपनों के अनुरूप भक्ति होनी चाहिए। उन्होंने कहा के प्राइवेट विद्यालयों में छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा दी जाती है जिससे निसंदेह बच्चो का कल्याण निश्चित है अच्छी शिक्षा हमें एक सफल जीवन जीने में सक्षम बनाती है, हमारी बुद्धि, कौशल, ज्ञान को बढ़ाती है और हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है और उन्होंने एसोसिएशन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद को निजी विद्यालयों के माध्यम से भारत के भविष्य को देश के मानचित्र पर अंकित करने का काम करने हेतु बधाई दी।

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में 12वे प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बीर चंद पटेल पथ स्थित रविंद्र भवन के ऐतिहासिक सभागार में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्र मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार के चर्चित आई पी एस ऑफिसर विकास वैभव, सेंट माइकल हाई स्कूल के प्राचार्य फादर क्रिस्टू, माउंट कार्मल हाई स्कूल की प्रचार्या सिस्टर मृदुला ए.सी, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद, किंग्सटन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की सचिव उमा भट्टाचार्जी एवम फादर पीटर शामिल हुए। 
विज्ञापन


एसोसिएशन ने अब एक लाख छात्रों को सम्मानित किया है
माउंट कार्मल हाई स्कूल पटना की 10वी कक्षा की छात्रा हिमांशी सिंह  एवम सेंट माइकल हाई स्कूल की 12वी कक्षा की छात्रा जरीन जाफरी को एसोसिएशन की ओर से माननीय मंत्री के द्वारा ग्यारह ग्यारह हजार रूपए की राशि, सर्टिफिकेट, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, बिहार के सीबीएसई,आईसीएसई एवं बिहार बोर्ड के 10 वीं एवं 12 वीं कक्षाओं के 4000 छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने हेतु मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने कहा कि हमारा  एसोसिएशन लगातार पिछले 12 वर्षों से प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओं को 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने हेतु सम्मानित करता आ रहा है अब तक एसोसिएशन ने एक लाख से अधिक छात्रों को सम्मानित किया है जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Union Minister Jitan Ram Manjhi interacted with students; Patna Private School, IPS Vikas Vaibhav
प्राचार्य को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और सीनियर आईपीएस विकास वैभव। - फोटो : सोशल मीडिया।

अपने लक्ष्य का चयन पूरी निष्ठा से ध्यानपूर्वक करे
किंग्सटन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की सचिव उमा भट्टाचार्जी ने अपने अभिवादन में बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य का चयन पूरी निष्ठा से ध्यानपूर्वक करें ताकि भविष्य में आपको किसी तरह की निराशा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि छात्रों को मेडिकल एवम इंजीनियरिंग के अलावा भी अनेक कोर्स की ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव डॉक्टर उमेश प्रसाद, अभिषेक पैतृक, राणा राहुल सिंह, डॉ हरेंद्र सिंह, स्मिता सिंह,शशि भूषण सिन्हा, राजेश कुमार,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद, इफत रहमान, अबू बकर आब्दी,सीमा सिंह, मोहम्मद अनवर, मुसर्रत मरयम,खुर्शीद खान, अजीत सिंह, शिवजी प्रसाद, मोहम्मद वालीउल्लाह, बिट्टू विश्वास, बृज विश्वास, चंदन खुशवाहा,कैसर इमाम,राजेश कुमार, बिरेंद्र कुमार, सहित संगठन से जुड़े सैकड़ो पदाधिकारीगण मौजूद थे।

 100 से भी अधिक स्कूलों के छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया
पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों से 100 से भी अधिक स्कूलों के छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से सेंत माइकल हाई स्कूल, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, नोट्रे डेम अकादमी, माउंट कार्मल हाई स्कूल,डॉन बॉसको, स्कॉलर्स अबोर्ड स्कूल, जे सेस एंड मेरी अकादमी, सेंट्रल पब्लिक स्कूल छपरा, हेरिटेज स्कूल प्रकृतिक स्कूल, एसएन मेमोरियल स्कूल, सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, सेंट केरेंट्स हाई स्कूल, द त्रिभुवन स्कूल, जी डी गोएंका स्कूल, इंटरनेशनल स्कूल, स्कूल ऑफ़ ग्लोबल एजुकेशन, किड्स इंटरनेशनल स्कूल, वुडबाइन स्कूल, सेंट पॉल हाई स्कूल, शहीन अकैडमी,ए.बी निकेतन स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, मर्ची हाई स्कूल, राजेंद्र पब्लिक स्कूल, होली विजन पब्लिक स्कूल,हिमालयन पब्लिक स्कूल, डॉन बोस्को हाई स्कूल दरभंगा, डीपीएस स्कूल सहित अन्य थे।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed