फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Union Minister Giriraj Singh targeted congress in Kishanganj Hindu Swabhiman Yatra love jihad

Bihar News : किशनगंज में गिरिराज गरजे, कहा- भारत हमारे बाप का है, प्रभु श्री राम का है; कांग्रेस पर भी बरसे

Tue, 22 Oct 2024 12:24 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 22 Oct 2024 12:24 AM IST
सार

Bihar : बांग्लादेश के विभाजन के वक्त अगर कुल जनसंख्या का बंटवारा हो चुका होता तो आज बांग्लादेशी घुसपैठी नहीं आते। और जो लोग ये कहते हैं कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है तो मैं ये कहता हूं कि भारत हमारे बाप का है, प्रभु श्री राम का है।

विज्ञापन
Bihar News : Union Minister Giriraj Singh targeted congress in Kishanganj Hindu Swabhiman Yatra love jihad
किशनगंज में गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह किशनगंज-अररिया के बॉर्डर चारघरिया पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।  किशनगंज पहुंचते ही गिरिराज सिंह बहादुरगंज में नगर पंचायत अंतर्गत स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना किए। फिर वहां उन्होंने जनता से संवाद भी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं इस यात्रा के तहत हिंदुओं को संगठित करने आया हूं। मैं हिन्दू भाइयों को बोलने आया हूं कि बंटोगे तो कटोगे। उन्होंने कहा कि न तो किसी से भी डरना है और न किसी को डराना है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश के विभाजन के वक्त अगर कुल जनसंख्या का बंटवारा हो चुका होता तो आज बांग्लादेशी घुसपैठी नहीं आते। और जो लोग ये कहते है हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है तो मैं ये कहता हूं कि भारत हमारे बाप का है, प्रभु श्री राम का है।

विज्ञापन


सोमवार को गौशाला शिव मंदिर में भजन कीर्तन कार्यक्रम में होंगे शामिल 
शिव मंदिर में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद उनका भोजन कार्यक्रम बहादुरगंज अंतर्गत भाजपा के वरिष्ठ नेता वरुण सिंह के आवास पर हुआ। इसके बाद मंत्री गिरिराज सिंह बहादुरगंज से रवाना हो गए और किशनगंज के अतिथि गृह में अब विश्राम कर रहे हैं। इसके बाद मंगलवार सुबह किशनगंज नगर अंतर्गत स्थित गौशाला शिव मंदिर में भजन कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह नगर में भ्रमण करेंगे। 
विज्ञापन


जानिए क्या है यात्रा का रूट 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा के तहत सर्वप्रथम नगर के धर्मगंज मोहल्ला होते हुए धर्मगंज चौक, कैलटेक्स चौक, धर्मशाला रोड, चांदनी चौक, नेमचंद रोड, गांधी चौक, डे मार्केट होते हुए रूईधासा मैदान में समाप्त होगा। इसके बाद नगर में उनका एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसे गिरिराज सिंह संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर जमकर बोले गिरिराज सिंह 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेताओं के द्वारा सीमांचल में माहौल बिगाड़ने वाले आरोप पर कहा कि, माहौल बना हुआ कहां है ? मैं आ रहा हूं, लव जिहाद हो ही रहा है, खूब  जिहाद हो ही रहा है। यहां पूजा के लिए, विसर्जन के लिए रूट डिसाइड किया जाता है तो फिर भाईचारा कहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed