फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Union Minister Giriraj Singh Challenged Lalu Yadav and RJD party after disgusting comment on God

Bihar : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किसे कहा 'पापड़फोड़ पहलवान'; बोले- हिम्मत है तो चुनौती को पूरा करें

Fri, 27 Oct 2023 04:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 27 Oct 2023 04:33 PM IST
सार

Bihar News : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार, उनके मंत्री और विधायकों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ये लोग पापड़फोड़ पहलवान हैं। उन्होंने राजद विधायक के देवी दुर्गा पर दिए बयान का कड़ा प्रतिकार किया।

विज्ञापन
Bihar News : Union Minister Giriraj Singh Challenged Lalu Yadav and RJD party after disgusting comment on God
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर जमकर बरसे। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों और विधायकों को कहा कि ये लोग पापड़फोड़ पहलवान हैं। इनमें हिम्मत है तो जिस तरह सनातन धर्म और धार्मिक विश्वासों पर चोट करते हैं, उसी तरह दूसरे धर्म या उसके प्रतीकों पर बोलकर दिखाएं। इस बहाने उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं के सनातन धर्म पर गलत ढंग से टिप्पणी करना बंद करें अन्यथा नतीजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


किस बात पर गरजे गिरिराज 
डिहरी राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने दशहरा पर्व पर हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के विरुद्ध अपमानजनक बयान दिया था। इसके बाद वहां राजद विधायक के विरुद्ध भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राजद विधायक का पुतला फूंका और विधायक के विरोध में नारे लगाए थे। स्थानीय नेताओं ने कहा कि राजद के नेता और मंत्री बार-बार हिंदू सनातन के देवी देवताओं पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री ने रामायण पर कटाक्ष किया, राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने माँ दुर्गा के लिए अनर्गल बातें कही, यह सब हिंदू सनातनियों के लिए बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब अगर ऐसा हुआ तो सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन होगा। विधायक के इस सनातन विरोधी बयान पर डेहरी निवासी पंकज कुमार ने डेहरी नगर थाना में विधायक के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराया। इतना कुछ होने के बाद भी फतेह बहादुर फिर सामने आए और इस बार महिषासुर को समाजवादी बता दिया। यहीं नहीं रुके। कहा कि महिषासुर की हत्या की साजिश के तहत देवताओं ने देवी दुर्गा का 'अविष्कार' किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने दी चेतावनी 
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव की सरकार ने सनातन हिन्दू को अपमानित करने का बीड़ा उठाया है। इसी तरह उनके मंत्री ने रामायण को अपमानित किया। यह लोग हिंदुओं के सहिष्णुता को बार-बार चैलेंज कर रहे हैं। मंत्री रामायण का अपमान करता है, विधायक माता दुर्गा का अपमान करता है। उस दुर्गा मां का, जो शक्ति स्वरूपा हैं, जो दुर्गा पूरे विश्व में साधना का प्रतीक हैं, उनका अपमान करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और उनके मंत्रियों व विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कमजोर लोग हैं। यह पापड़फोड़ पहलवान हैं। मैं सरकार को चेतावनी दे रहा हूं कि इस तरह से बार-बार सनातन हिन्दुओं के देवी-देवताओं का और धर्म ग्रंथों का अपमान करना बंद करें अन्यथा नतीजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed