फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Uncontrolled Scorpio entered the shop and crushed shopkeeper crowd burnt Scorpio

Bihar News : अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, दुकानदार की गई जान; भीड़ ने गाड़ी को किया आग के हवाले

Fri, 27 Sep 2024 11:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 27 Sep 2024 11:27 PM IST
सार

Bihar : एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया, जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद भड़के लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar News : Uncontrolled Scorpio entered the shop and crushed  shopkeeper crowd burnt Scorpio
स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर लगने से एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया, जिससे कुछ ही देर में गाड़ी जल कर राख हो गई। वहीं युवक की मौत  के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के झील टोला के पास की है। मृतक की पहचान झील टोला निवासी जतिन चंद्र दास के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई हैं।

विज्ञापन


अनियंत्रित स्कॉर्पियो दूकान में घुसा 
घटना के संबंध में मृतक की मां उषा देवी ने बताया कि दीपक कुमार नाश्ता की दुकान बंद कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। स्कॉर्पियो ने दीपक कुमार को चपेट में लेते हुए कुछ दूर घसीट लिया। घटना होते ही आसपास के लोग वहां जुट गए। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायल दीपक को पूर्णिया के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां शाम में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते स्कॉर्पियो धू-धू जलने लगा। मृतक के परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक युवक को रौंद दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन भड़क गये और स्कॉर्पियो में आग लगा दी। युवक की मौत के मामले में मृतक की मां उषा देवी ने थाने में आवेदन दिया। आवेदन में स्कॉर्पियो के नंबर को दर्शाया गया है, जिस आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed