फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Uncle raped three year old girl in Sitamarhi: Bihar Police investigation

Bihar News: तीन साल की भतीजी से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद चाचा ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट पर किया वार

Fri, 17 Jan 2025 10:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 Jan 2025 10:46 AM IST
सार

Sitamarhi News: मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का इलाज चल रहा है। इधर, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन
Bihar News: Uncle raped three year old girl in Sitamarhi: Bihar Police investigation
दुष्कर्म।

विस्तार

सीतामढ़ी में एक युवक ने दरिंदगी की हद पार कर दी। उसने अपने रिश्ते में लगने वाली मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। मामला जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम नशे में धुत चाचा ने तीन साल की मासूम भतीजी के साथ हैवानियत की। मासमू की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। मामले में सदर एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पीड़ित बच्ची और आरोपी का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से जख्मी कर दिया
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मासूम को बिस्किट खिलाने के नाम पर बहला कर गांव के गाछी में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। हैवानियत की हद तो तब हो गई, जब बच्ची चिल्लाने लगी तो दुष्कर्मी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से जख्मी कर दिया। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण जुट गए और आरोपी को पकड़कर खूब पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसके हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इधर, पीड़िता मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने पीड़िता की हालत गंभीर बताई है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर ब्लेड और खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed