Bihar News : त्रिवेणी संगम में दो युवक डूबे, दोस्त को बचाने के क्रम में तेजधार में बहे
Bihar News : पटना में नहाने के क्रम में दो युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। एसडीआरएफ की टीम लापता युवकों की तलाश में गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में नहाने के क्रम में दो युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना नदी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी संगम की है। घटना शनिवार के सुबह की है, जब कंकड़बाग निवासी पांच दोस्त त्रिवेणी संगम घाट पर स्नान करने गए थे। परिजनों का कहना है कि पांचों दोस्त पहाड़ स्थित भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लाने गए थे। गंगा नदी में नहाने के क्रम में शांतनु सिंह डूबने लगे। शांतनु सिंह को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए उनका मित्र आशुतोष (35) और जयप्रकाश (40) गंगा नदी के तेज बहाव के बीच उतरे। शांतनु सिंह को बचाने के क्रम में आशुतोष कुमार और जयप्रकाश गंगा नदी के तेज बहाव के बीच बहने लगे। उन दोनों को बहता देख घाट पर स्नान कर रहे लोगों की नजर जब उनपर पड़ी तो सभी चीखने चिल्लाने लगे। कुछ लोग उसे बचाने के लिए नदी में कूदे लेकिन इससे पहले कि उन दोनों को बचा पाते, आशुतोष कुमार और जयप्रकाश गंगा नदी के तेज बहाव के बीच बह गए।
एसडीआरएफ टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
स्थानीय लोगों का कहना है कि मित्र को बचाने के क्रम में दो लोग तेज धार में बह गए। उनके बहने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नदी थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस त्रिवेणी संगम घाट पर पहुंची और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एसडीआरएफ टीम को दी। एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पानी में बह गए युवकों की तलाश में गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस घटना के संबंध में नदी थाना के SI चुनमुन कुमार ने बताया कि दो लोगों के डूबने की सूचना मिली है। इसके लिए एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में खोजबीन कर रही है।