फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two youths died in a horrific road accident in Patna, people created ruckus on the road in protest

Bihar News : पटना में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, विरोध में लोगों ने सड़क पर जमकर किया बवाल

Sat, 24 Aug 2024 05:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 24 Aug 2024 05:55 PM IST
सार

नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि एक युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, जबकि एक युवक सड़क पर टहल रहा था। इसी बीच वाजिदपुर के नजदीक तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन ने दोनों को कुचल दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Two youths died in a horrific road accident in Patna, people created ruckus on the road in protest
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के नौबतपुर में एक तेज रफ्तार वाहन ने दो युवकों को कुचल दिया। इसमें दोनों  की मौत मौके पर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और नौबतपुर पटना सड़क को जाम कर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। 

विज्ञापन


नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि एक युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, जबकि एक युवक सड़क पर टहल रहा था। इसी बीच वाजिदपुर के नजदीक तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन ने दोनों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दी है।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि दियारा के महंगु पुर निवासी नीतीश कुमार (18) अपनी मोटरसाइकिल से नौबतपुर आ रहा था। इसी क्रम में वाजिदपुर के नजदीक तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन ने मोटरसाइकिल सवार नीतीश कुमार को कुचल दिया। वहीं, एक अन्य युवक सड़क से गुजर रहा था। तेज रफ्तार वाहन ने उसे भी कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू सिंह तरेत निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग सड़क पर उतर आए और लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed