फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Two smugglers, including woman arrested with heroin worth Rs 10 lakh in Vaishali

Bihar Crime: लाखों की हेरोइन तस्करी मामले पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; जानें SDOP ने क्या कहा ?

Thu, 18 Dec 2025 08:57 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 08:57 AM IST
सार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 10 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News Two smugglers, including  woman arrested with heroin worth Rs 10 lakh in Vaishali
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और वैशाली जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिदुपुर थाना क्षेत्र से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 42.18 ग्राम हेरोइन, एक आधार कार्ड, एक रेल टिकट और 1,270 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों सहित कुल चार नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुबोध कुमार ने बुधवार शाम आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

विज्ञापन

एसडीपीओ ने बताया कि वैशाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ पटना से सूचना मिली थी कि बिदुपुर थाना क्षेत्र में तस्कर अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो तस्करों को 42.18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया
प्राप्त सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 हाजीपुर सुबोध कुमार के नेतृत्व में दंडाधिकारी और बिदुपुर थानाध्यक्ष की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दो तस्करों को 42.18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त हेरोइन का बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रुपये आंका गया है।



ये भी पढ़ें- Bihar News: प्रशिक्षणरत शिक्षक की मौत से मचा हड़कंप, प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना का लगा आरोप; जांच शुरू

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने खुलासा किया कि मादक पदार्थ असम राज्य से लाया जाता था और वैशाली जिले में इसकी बिक्री की जाती थी। इस संबंध में बिदुपुर थाना कांड संख्या 698/25 दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed