{"_id":"6601afb2e196f12dc505ed69","slug":"bihar-news-two-of-four-friends-died-to-drowning-in-bettiah-to-take-bath-after-playing-holi-bihar-police-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : होली में गांव में छाया मातम; चार दोस्तों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : होली में गांव में छाया मातम; चार दोस्तों में दो की मौत
Mon, 25 Mar 2024 10:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 25 Mar 2024 10:39 PM IST
सार
Bihar : बिहार में लोग दो दिन होली मना रहे हैं। कुछ लोगों ने आज होली मनाया तो कुछ कल यानी मंगलवार को होली मनाएंगे। इस बीच सोमवार को दो दोस्तों की मौत हो गई वह भी अपने ही साथियों के सामने। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बेतिया में होली खेलने के बाद गंडक नदी में नहाने गए चार दोस्तों में दो की डूबने से मौत हो गई है। घटना बगहा पुलिस जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव की है। मृतकों की पहचान स्टेट बैंक बगहा 2 निवासी ओमप्रकाश प्रसाद के पुत्र गोलू उर्फ ऋतुराज (27) और बनकटवा निवासी उदय नारायण प्रसाद के पुत्र शिवम उर्फ मुकेश कुमार (24) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
दोस्तों के सामने ही डूब गये दो दोस्त
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि होली खेलने के बाद चार दोस्त नहाने के लिए गंडक नहर में गए। वहीं नहाने के दौरान दो दोस्त ऋतुराज और शिवम उर्फ मुकेश कुमार अचानक गहरे पानी में चले गए, जिस वजह से दोनों अचानक डूबने लगे। उनको डूबते देख अन्य दो दोस्त उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे लेकिन उन दोनों को बचाने की कोशिश में ये दोनों भी डूबने लगे। फिर दोनों ऋतुराज और शिवम उर्फ मुकेश को छोड़कर बहार आ गये और देखते ही देखते ऋतुराज और शिवम उर्फ मुकेश पानी में डूब गये, जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन