{"_id":"64ee46e821080d76330c54b7","slug":"bihar-news-two-kanwariyas-killed-in-fierce-collision-of-auto-and-car-in-banka-bihar-police-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बासुकीनाथ से लौट रहे थे कांवरिया; फिर हुआ भयंकर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बासुकीनाथ से लौट रहे थे कांवरिया; फिर हुआ भयंकर हादसा
Wed, 30 Aug 2023 04:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 30 Aug 2023 04:00 AM IST
सार
Bihar News : बासुकीनाथ में पूजा अर्चना करके आटो से कांवरिया नवगछिया जा रहे थे। तभी तेज रफ़्तार से आ रहे एक कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि लगभग आठ कांवरिया घायल हो गये हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांका में तेज रफ्तार कार और कावंरिया से भरे ऑटो की जोरदार टक्कर में दो कांवरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गये। सभी घायल कांवरियों को भागलपुर जिला के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रजौन थाना क्षेत्र के भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित बनगांव के पास हुई है। घटना मंगलवार देर रात की है।
विज्ञापन
बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रहे थे
घायल कांवरियों ने बताया कि बासुकीनाथ में पूजा अर्चना करके विभिन्न जिलों के कांवरियों से भरी ऑटो नवगछिया जा रहे थे। फिर नवगछिया से सभी कावंरिया अपने-अपने जिला के वाहनों से अपने-अपने घर की ओर जाते। लेकिन रजौन थाना क्षेत्र के भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित बनगांव के पास तेज रफ़्तार से आ रहे एक कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य कांवरिया घायल हो गये। मृतकों की पहचान नेपाल निवासी शारदा कार्की एवं ममता देवी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
भीषण टक्कर में पलटी गाड़ी
सवारी आटो से नेपाल निवासी झापा निवासी शारदा कार्तिक, जगत बहादुर कार्तिक, बैजू महतो, ममता कुमारी एवं बिहपुर सोनबरसा निवासी मृत्युंजय कुमार चौधरी, चंचल देवी, पुष्पा देवी और गोपालपुर केलाबाड़ी निवासी ममता देवी, अमित कुमार और ऑटो चालक सभी नवगछिया की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में रजौन थाना क्षेत्र के धौनी होटल के समीप भागलपुर की ओर से आ रही बेलगाम ब्रीजा कार ने कावंरिया से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो और कार भी सड़क के किनारे पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर दौड़ कर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ऑटो के अंदर फंसे कई लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
घटना के संबंध में रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। आननफानन में पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी आठ घायलों को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस के माध्यम से रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से कार छोड़कर कार सवार सभी लोग फरार हो गए। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी घायलों को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर में रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।