फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Two friends died in a road accident in Supaul, Bihar Police engaged in investigation.

Bihar News : सड़क हादसा में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, दोनों साथ में चलाते थे कोचिंग

Wed, 26 Jun 2024 02:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 26 Jun 2024 02:03 PM IST
सार

Bihar : दो बाइक सवार दोस्त बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी बाइक के डिवाइडर से टकराने के कारण गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Bihar News : Two friends died in a road accident in Supaul, Bihar Police engaged in investigation.
बाइक एक्सीडेंट। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सुपौल में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत गई। मृतकों की पहचान छातापुर प्रखंड क्षेत्र के उधमपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 6 निवासी बलदेव मंड़ल के पुत्र जीतेंद्र कुमार (28) और लालदेव मंड़ल के पुत्र रामकृपाल मंड़ल (25) के रूप में हुई है। घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुअनिया गांव के समीप एनएच 27 पर एमबीसी नहर के पास की है।

विज्ञापन


डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ हादसा 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बाइक सवार एनएच के रास्ते सिमराही की ओर जा रहे थे। तभी बाइक के डिवाइडर से टकराने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गए।  इस हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़े तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना भवानीपुर उतर पंचायत के सरपंच मो मजीद साफी को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे सरपंच ने दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डायल 112 को घटना को जानकारी दी। तबतक घटना की जानकारी आसपास के लोगों को भी मिल गई। देखते ही देखते आसपास के लोग वहां जुट गए। कुछ ही देर में वहां स्थानीय  पुलिस भी पहुँच गई और दोनों को मृत पाए जाने के बाद उनकी पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक जितेंद्र की जेब में मिले मोबाइल से ही उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।  इसके बाद परिजन उधमपुर से पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों मृतकों  की पहचान की। मृतक जितेंद्र की गर्भवती पत्नी काजल भी घटना स्थल पहुंची थी, जो शव देखने के बाद दहाड़ मार रोने लगी। दो भाईयों में छोटे जितेंद्र की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी, जबकि दूसरा मृतक रामकृपाल दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन


कॉलेज के काम से जा रहे थें त्रिवेणीगंज
मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे और साथ मिल कर गांव में ही कोचिंग चलाते थे। घर से निकलते समय जितेंद्र ने अपनी पत्नी को बताया था कि दोनों  दोस्त कॉलेज के किसी काम से त्रिवेणीगंज जा रहे हैं। बहरहाल, घटना के सही कारण का पता नहीं चल सका है। हालांकि अब तक के पुलिस जांच के अनुसार जो घटनाक्रम का लक्षण है, उससे संभावना बनती है कि दुर्घटना बाइक के डिवाइडर से टकराने से हुई है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है। वही थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि सड़क हादसे में दोनों युवक के मौत की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed