{"_id":"66bb1f9e78d91af3c10806ed","slug":"bihar-news-two-children-died-in-ara-bihar-flood-water-by-falling-from-father-shoulder-into-high-flow-water-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Flood : पिता के कंधे से बाढ़ के पानी में गिरे बच्चे; आरा में डूबकर दो बच्चों की मौत, माता-पिता बचाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Flood : पिता के कंधे से बाढ़ के पानी में गिरे बच्चे; आरा में डूबकर दो बच्चों की मौत, माता-पिता बचाए गए
Tue, 13 Aug 2024 02:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:25 PM IST
सार
Bihar : बाढ़ के पानी से गुजर रहे दंपति सहित उनके दो बच्चे पानी के तेज धार में गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने दंपति को डूबने से बचा लिया लेकिन इस घटना में भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद जुटे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भोजपुर में बाढ़ के पानी को पार करने के दौरान पति-पत्नी समेत उनके दो मासूम बच्चे एक साथ गिर गये गए।.इस दौरान पानी के तेज बहाव के कारण दोनों बच्चे की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके साथ डूब रहें माता-पिता को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर समय रहते बचा लिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव की है। मृतकों में बक्सर जिले के कुरान सराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी राम प्रकाश मिश्रा का पुत्र बजरंगी कुमार (6) और उसकी छोटी बहन मालती कुमारी (3) थी। वर्तमान में यह परिवार आरा शहर के मौलाबाग मुहल्ले में किराए के मकान में रहता था। राम प्रकाश मिश्रा ईरिक्शा चलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
साली की मौत की खबर सुनकर जा रहे थे उसके ससुराल
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के ननीहाल में उसकी मौसी का निधन हो गया था। यह खबर सुनकर दंपति और उनके बच्चे शोक संवेदना प्रकट करने के लिए एक साथ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव जा रहें थे। इस दौरान पिता दोनों मासूम बच्चों को कंधे पर बिठाकर और पत्नी का हाथ पकड़ गांव में जाने के लिए बाढ़ के फैले पानी को पार कर रहे थे। तभी उनका पैर फिसल गया और वह असंतुलित हो गए, जिसके बाद चारों पानी में डूबने लगे। उनको डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने दंपति को बचा लिया लेकिन दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी राजीव कुमार सिन्हा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृत दोनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक बच्चों के पिता ने बताई अपनी आपबीती
मृत बच्चों के पिता राम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि वह आज सुबह अपनी साली के निधन की खबर सुन शोक संवेदना प्रकट करने के लिए पत्नी शिखा देवी के साथ बेटे बजरंगी और बेटी मालती को लेकर अपने ससुराल सारंगपुर गांव जा रहें थे। इस बीच गांव में फैले बाढ़ के पानी को पार करने के लिए अपने कंधे पर दोनों बच्चे को बैठाकर और पत्नी का हाथ पकड़ जा रहें थे,तभी अचानक पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने के कारण चारों लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए। हम दोनों पति-पत्नी और हमारे दोनों बच्चों को डूबते देख, वहां के स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव करते हुए पानी में छलांग लगाकर हम सभी लोगों को बाहर निकाल लिया, लेकिन हमारे दोनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में हम और हमारी पत्नी बच गए हैं।
विज्ञापन