फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two brothers died due to drowning in the pond in Patna, created ruckus by blocking the road

Bihar News : पटना में छठ के अर्घ्य के बाद दो सगे भाईयों की तालाब में डूबने से मौत, गुस्साये लोगों ने सड़क जाम

Mon, 20 Nov 2023 02:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 20 Nov 2023 02:20 PM IST
सार

Bihar : बिहार में अर्घ्य देने के बाद दो सगे भाई पोखर में नहाने लगे और फिर अचानक दोनों डूब गये। काफी खोजबीन के बाद दोनों का शव पानी से बाहर निकाला गया। फिर इस घटना से भड़के लोगों ने सड़क जाम कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Two brothers died due to drowning in the pond in Patna, created ruckus by blocking the road
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में सुबह के अर्घ्य के बाद पोखर में स्नान करने के क्रम में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। घटना रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत खेमनी चक की है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बाईपास खेमनी चक मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर सीडीपीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई। मृतकों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी सौरभ कुमार (12) और साहिल (11) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 
रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत खेमनी चक में सोमवार की सुबह तालाब पर नहाने के क्रम में दो सगे भाई के डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि सोमवार की सुबह छठ पूजा का आयोजन खेमिनी चक स्थित तालाब पर किया गया था। इस दौरान दो सगे भाई सौरभ और साहिल तालाब में नहाने चले गए। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने पटना खेमनी चक मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed