फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two accused who cheated the court and obtained bail in Darbhanga arrested

Bihar: कोर्ट को धोखा देकर दूसरे के बदले करवा ली थी जमानत, शिकायत मिली तो पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2025 01:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 24 Jan 2025 01:52 PM IST
सार

लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर गलत तरीके से आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी पवन यादव और अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे सिंडिकेट की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Two accused who cheated the court and obtained bail in Darbhanga arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा व्यवहार न्यायालय में फर्जी तरीके से आत्मसमर्पण करने के बाद जमानत लेने के मामले में पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफतार किये गए युवकों की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के पवन यादव और अजय यादव के रूप में हुई है। लहेरियासराय थाना की पुलिस दोनो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं मामले के सही आरोपी राजा लाल यादव और विजय यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि एपीएम थाना में दर्ज प्राथमिकी 210/23 में सिरनिया गांव निवासी स्व मो अब्बास की पत्नी हुश्न आरा ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस मामले के दो आरोपी विजय यादव और राजा लाल यादव के बदले में गुरुवार को व्यवहार न्यायालय में अजय यादव और पवन यादव ने आत्मसमर्पण करने के बाद जमानत भी करवा लिया है। इसकी सूचना मिलते ही मो रिजवान ने इस धोखाधड़ी की जानकारी न्यायालय की दी की आरोपी के बदले दूसरे व्यक्ति ने आत्मसर्मपण करने के बाद जमानत ले लिया है। इसके बाद तो मानो की हड़कम्प मच गया। ततकाल कोर्ट के निर्देश पहुँची लहेरियासराय थाना की पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर गलत तरीके से आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी पवन यादव और अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे सिंडिकेट की जानकारी भी जुटाई जा रही है। वहीं कोर्ट के निर्देश पर इस मामले के आरोपी राजा लाल यादव और विजय यादव की गिरफ्तारी के लिए एपीएम थाना को सूचना दी गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के अपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed