{"_id":"67991ea0e995449b31033bc1","slug":"bihar-news-two-accused-arrested-for-extortion-in-municipal-corporation-area-gaya-bihar-police-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नगर निगम क्षेत्र में अवैध वसूली करते दो शख्स गिरफ्तार, अब निगमकर्मी की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नगर निगम क्षेत्र में अवैध वसूली करते दो शख्स गिरफ्तार, अब निगमकर्मी की बारी
Tue, 28 Jan 2025 11:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:44 PM IST
सार
Bihar : नगर निगम क्षेत्र में अवैध वसूली करते हुए दो लोगों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। अब पुलिस उन निगमकर्मी की तलाश कर रही है, जिनके इशारों पर यह काम हो रहे हैं।
विज्ञापन
गया नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया नगर निगम क्षेत्र में अवैध वसूली करते हुए दो लोगों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जिसके इशारे पर अवैध वसूली की जा रही थी, अब पुलिस उन निगमकर्मी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि गया शहर के छत्ता मस्जिद के पास सड़क पर चलने वाले मालवाहक व किराया के वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। इसके बाद एक पुलिस पदाधिकारी ने अवैध वसूली करते हुए दो लोगों को रंगेहाथों पकड़ा था। उन आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित कराया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एक निगमकर्मी सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया
थानाध्यक्ष ने बताया कि निगम द्वारा टावर चौक के पास लगने वाले टेम्पो आदि वाहनों से सैरात वसूली का आदेश है लेकिन निर्धारित स्थल से हटकर छत्ता मस्जिद के पास वसूली करते हुए राजू एवं मंटू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसने पूछताछ में बताया कि गया नगर निगम के कर्मचारी मुकुल कुमार उर्फ निशांत सहाय के कहने पर इस जगह से वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन
तीसरा आरोपी निगम में सहायक के पद पर है पदस्थापित
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कर जेल भेजा गया मंटू और राजू के अलावा मुकुल कुमार उर्फ निशांत सहाय के विरुद्ध अवैध वसूली का मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार के फर्द बयान पर कांड संख्या 46/25 बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
अब निगमकर्मी मुकुल की भी हो सकती है गिरफ्तारी
अब जबकि इस अवैध वसूली करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तो तीसरे आरोपी मुकुल उर्फ निशांत सहाय के गर्दन पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।
पहले भी मुकुल पर निगम में राजनीति करने का लग चुका है आरोप
मुकुल कुमार उर्फ निशांत सहाय पर पूर्व में नगर निगम में राजनीति करने का आरोप लगा है। तत्कालीन निगम आयुक्त ने इसको लेकर मुकुल कुमार निशांत सहाय स्पष्टीकरण मांगा था।