Bihar News : ओवरब्रिज पर अचानक हो गया ट्रक का ब्रेक फेल, तीन वाहनों को मारी टक्कर; मची अफरातफरी
Accident News : अचानक चीख-पुकार मच गई। भीड़भाड़ वाले इलाके में एक ट्रक ने तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दिया। इस दौरान दो गाड़ियां बीच सड़क पर पलट गईं। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विस्तार
सिवान के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को शाम के समय ओवरब्रिज पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण उसने भीड़भाड़ वाले इलाके में तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, और दो गाड़ियां बीच सड़क पर पलट गईं। हादसे से ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक चिल्लाते हुए लोगों को साइड हटने की चेतावनी दे रहा था।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : अपराधी ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, हत्या की घटना सीसीटीवी में कैद; अब पुलिस कर रही तलाश
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को तुरंत सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे में शामिल तीनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दो वाहन, एक ऑटो और एक पिकअप वैन, टक्कर के बाद सड़क पर पलट गए, जिससे यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली और यातायात को सामान्य किया।
यह खबर भी पढ़िए -Double Murder Case : गोदरेज शोरूम के संचालक और उनके रिश्तेदार को गोलियों से भूना, घर लौटने के दौरान हुआ हमला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक ने तेज रफ्तार में आने के बावजूद लोगों को चेतावनी दी, जिससे कई लोग समय रहते हट गए। ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि अचानक ब्रेक फेल होने से वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और ट्रक की तकनीकी जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.