फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Transfer posting of IPS officers IG ADG new posting Bihar police department

Bihar News : बिहार में फिर आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किम बनी अपराध अनुसंधान विभाग की डीआइजी

Fri, 13 Sep 2024 11:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 13 Sep 2024 11:47 PM IST
सार

Bihar : बिहार में फिर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। उनमें कुल 9 अधिकारी हैं, जिस्मने आठ एडीजी और एक आईजी रैंक की अधिकारी हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Transfer posting of IPS officers IG ADG new posting Bihar police department
आईपीएस अफसरों के तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार सरकार ने एक बार फिर 9 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। उन अधिकारियों में आठ अधिकारी एडीजी और एक आईजी रैंक के पदाधिकारी हैं। ट्रांसफर होने वालों में 1995 बैच के एस रवींद्रन बिहार राज्य खेलकूद प्राधिकरण विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक बनाये गये हैं। वह बिहार राज्य खेल अकादमी राजगीर के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

विज्ञापन


 1995 बैच के पंकज कुमार दारार को आतंकवाद निरोधक दस्ता का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वह विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
विज्ञापन


 1996 बैच के अमित कुमार जैन को अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) के अपर पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

 1996 बैच के सुधांशु कुमार को रासायनिक सुरक्षा के अपर पुलिस महानिदेशक सह अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 1996 बैच के सुनील कुमार को विशेष शाखा का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वह आर्थिक अपराधिकारी के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। 1996 बैच के कमल किशोर सिंह बजट /अपील /कल्याण विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 1996 बैच के पारसनाथ को अपराध अनुसंधान विभाग का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

 1998 बैच के एम आर नायक को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी किम को सीआईडी का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed