{"_id":"67c9a528f63e278ecb0cf46d","slug":"bihar-news-transfer-and-posting-in-revenue-and-land-reforms-department-patna-bihar-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfer and Posting : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भारी फेर-बदल, कई अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transfer and Posting : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भारी फेर-बदल, कई अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
Thu, 06 Mar 2025 07:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 06 Mar 2025 07:11 PM IST
सार
Bihar : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं समकक्ष में उच्चतर प्रभार प्रदत्त कई पदाधिकारियों को वर्त्तमान पदस्थापन से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए नए स्थान पर पदस्थापित किया गया है।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं समकक्ष में उच्चतर प्रभार प्रदत्त कई पदाधिकारियों को वर्त्तमान पदस्थापन से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए नए स्थान पर पदस्थापित किया गया है।
विज्ञापन
स्थानांतरित होने वाले पदाधिकारियों में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, किशनगंज रणजीत कुमार को बांका का अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, गोपालगंज चंद्रशेखर तिवारी को अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जमुई बनाया गया है। अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भोजपुर विजेंद्र कुमार को अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सारण बनाया गया है। अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सीतामढ़ी विकास कुमार को अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा बनाया गया है। कार्यपालक दंडाधिकारी, प० चम्पारण (अपने वेतनमान में) अजित कुमार झा को अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, वैशाली बनाया गया है। कार्यपालक दंडाधिकारी, अररिया (अपने वेतनमान में) विजय कुमार गुप्ता को अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मधुबनी बनाया गया है।
विज्ञापन
संबंधित सभी जिला समाहर्त्ता यानी समाहर्त्ता-सह-बन्दोबस्त पदाधिकारी को संबंधित अधिकारियों को योगदान हेतु अविलंब विरमित करने और एक सप्ताह के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन