फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Training given to art and culture officials for three weeks: Bihar Government

Bihar: तीन सप्ताह तक दी गई इन पदाधिकारियों को ट्रेनिंग, अफसरों ने कहा- प्रशिक्षण ने आत्मविश्वास से भर दिया

Sat, 07 Jun 2025 01:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Jun 2025 01:40 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर की जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता ट्रेनिंग के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए बताती है कि इस ट्रेनिंग ने हमें आत्मविश्वास से भर दिया है तथा विशेष होने का अनुभव कराया है। पूरे देश से विशेषज्ञ हमें पढ़ने के लिए आए उनके अनुभवों से हमें बहुत लाभ हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News: Training given to art and culture officials for three weeks: Bihar Government
प्रशिक्षण के बाद अधिकारियों की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों के लिए आयोजित तीन-सप्ताहीय विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दशरथ मांझी श्रम नियोजन अध्ययन संस्थान, पटना में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, एन. विजयलक्ष्मी एवं विभाग के सचिव प्रणव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। विजयलक्ष्मी ने सभी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि अब राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों की सांस्कृतिक प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकेंगी। उन्होंने लोक परंपरा और शास्त्रीय कलाओं के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया और आने वाली पीढ़ियों को सांस्कृतिक विरासत हस्तांतरित करने की प्रेरणा दी। विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन सप्ताह की गहन प्रशिक्षण अवधि के बाद निश्चित रूप से उनके ज्ञान में व्यापक वृद्धि हुई होगी, जो जिला स्तर पर विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।

विज्ञापन


"हर घर एक कला" विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दी
समारोह में सभी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। प्रशिक्षुओं द्वारा समूहों में प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों का प्रस्तुतीकरण पीपीटी के माध्यम से किया गया। मुंगेर की सुकन्या ने "कलाओं के माध्यम से युवाओं को जोड़ना", पटना की कीर्ति आलोक ने "बदलते परिवेश में संग्रहालय की भूमिका", दरभंगा के चंदन ने "फिल्मों के माध्यम से सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास", रिचा वर्मा ने "बिहार की लोक संगीत: संरक्षण से नवाचार तक" और श्याम ने "हर घर एक कला" विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य निदेशक रूबी ने भी पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अब यह प्रशिक्षित अधिकारी आत्मविश्वास के साथ जिले में विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करेंगे। गौरतलब है कि यह प्रशिक्षण 19 मई से छह जून 2025 तक चला। इसका उद्देश्य बिहार के विभिन्न जिलों के जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को प्रशासनिक, सांस्कृतिक एवं तकनीकी दक्षताओं से सुसज्जित करना है।
विज्ञापन

पीपल के पेड़ पर दिखे कमल जैसे फूल, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, तेज रोशनी को माना दैवीय कृपा
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक नेतृत्व के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई
अधिकारियों को विभागीय योजनाओं, कलाओं के संरक्षण, प्रशासनिक जिम्मेदारियों तथा सांस्कृतिक नेतृत्व के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD), EZCC कोलकाता, IIRNS नासिक, संग्रहालय निदेशालय, एवं अन्य प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, कार्यशालाएं तथा संवाद सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed