फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Toxic Liquor Havoc in Motihari; Death Toll Reaches 10 After Two More Fatalities

Bihar News: मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर, दो और मौतों के बाद आंकड़ा पहुंचा 10; कल आठ की हुई थी मौत

Sun, 05 Apr 2026 07:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 07:21 PM IST
सार

मोतिहारी में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार को दो और लोगों की मौत के बाद आंकड़ा 10 पहुंच गया। कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Toxic Liquor Havoc in Motihari; Death Toll Reaches 10 After Two More Fatalities
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सदर अस्पताल में इलाजरत जोधा मांझी ने दम तोड़ दिया। वे तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकरसरैया गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह तक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

रविवार को ही जहरीली शराब से दो लोगों की मौत हुई। इनमें जोधा मांझी के अलावा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के विनोद साह शामिल हैं। विनोद साह का इलाज पटना में चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। कई लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के घरों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पढे़ं: गैस संकट ने छीनी परदेस की रोजी-रोटी, मंहगे सिलिंडर से टूटे मजदूर; दिल्ली-कोलकाता छोड़ बिहार लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 5 अप्रैल को बिहार में शराबबंदी के 10 साल पूरे हो गए हैं। इस बीच हुई इस घटना को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह शराबबंदी कानून की विफलता को उजागर करता है। उन्होंने दावा किया कि अब तक बिहार में जहरीली शराब से 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed