फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : To save forced religion change, darbhanga officials given solution in CM Nitish Kumar government

Bihar : जान दे दूंगा, धर्म नहीं बदलूंगा- इस धमकी के साथ लगाई थी गुहार, बिहार सरकार के अफसरों ने निकाला रास्ता

Tue, 06 Feb 2024 11:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 06 Feb 2024 11:02 PM IST
सार

Bihar : डीएम को यह शिकायत मिली थी कि धर्म विशेष के कई लोग न सिर्फ उनका जबरन जमीन कब्जा करने में लगे हुए हैं बल्कि उनके ऊपर धर्म परिवर्तन का भी लोग दबाव बना रहे हैं। प्रशासन ने इस मामले को सुलझा लिया है। 

विज्ञापन
Bihar News : To save forced religion change, darbhanga officials given solution in CM Nitish Kumar government
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा जिले में मुस्लिम आबादी के बीच अकेला हिन्दू परिवार को तंग परेशान करने और उसके जमीनी विवाद के मामले को जिला प्रशासन ने सुलझा दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीएम और सदर एसडीपीओ उस गांव में पहुंचे और अंचल अधिकारी ने दोनों पक्षों के सामने जमीन का सीमांकन कर दिया गया और सरकारी जमीन पर किये गए अतिक्रमण को भी हटा लिया गया। दोनों पक्ष को अपने-अपने जमीन के अंदर रह कर ही किसी भी प्रकार का निर्माण करने का आदेश भी दिया गया।

विज्ञापन


धर्म परिवर्तन का मिल रहा था दवाब 
मुरिया गांव निवासी विक्की कुमार ने दरभंगा डीएम राजीव रौशन से मिलकर यह शिकायत की थी कि एक धर्म विशेष के कई लोग न सिर्फ उनका जबरन जमीन कब्जा करने में लगे हुए हैं बल्कि उन्हें अलग-अलग तरीके से तंग तबाह भी किया जाता है और उनके ऊपर धर्म परिवर्तन का भी लोग दबाव बना रहे हैं। चुकी वे मुस्लिम आबादी के बीच एकमात्र हिन्दू परिवार है। अगर न्याय नहीं मिला तो ऐसे में वे पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे लेकिन अपना धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे।
विज्ञापन


धर्म की बात पूरी तरह गलत
जमीन के सीमांकन के बाद जहाँ पीड़ित विक्की कुमार ने पूरी संतुष्टि जताई, वहीं सदर SDM विकास कुमार ने भी पूरे मामले को एक बार फिर जमीनी विवाद बताते हुए इसे हल कर लेने की बात कही। उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि इस मामले में धर्म से किसी का कोई लेना-देना नहीं था। इस पूरे प्रकरण में जांच के दौरान भी धर्म परिवर्तन का दबाब वाले जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी और जांच में धर्म की बात पूरी तरह गलत पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने दिया था न्याय दिलाने का भरोसा
पीड़ित विक्की कुमार ने कई बार वर्तमान जिलाधिकारी से भी मिलकर इस बात की शिकायत की। यहां से कई अधिकारी भी घटनास्थल पर गए लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। तब विक्की कुमार ने दरभंगा के डीएम राजीव रौशन से मिलकर अपनी शिकायत की। डीएम ने उन्हें कार्रवाई कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। अब कार्रवाई होने से विक्की खुश हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed