{"_id":"679c46819024f6c17706c1c6","slug":"bihar-news-three-youths-gang-raped-a-12-year-old-girl-in-bhagalpur-police-arrested-all-three-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तीन दरिंदों ने मिलकर 12 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने तीनों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तीन दरिंदों ने मिलकर 12 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने तीनों को पकड़ा
Fri, 31 Jan 2025 09:11 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 31 Jan 2025 09:11 AM IST
सार
पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर खरीक थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने तीनों दरिंदों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पीड़िता का मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
भागलपुर के नवगछिया स्थित खरीक थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ तीन युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बुधवार को अंजाम दिया था। हालांकि,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार शाम करीब सात बजे खरीक थाने को सूचना मिली कि बगड़ी गांव के एक खेत में तीन लड़कों ने एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तारी के विशेष टीम का किया था गठन
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खरीक, अंचल निरीक्षक बिहपुर और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में अंचल निरीक्षक बिहपुर, थानाध्यक्ष खरीक, थाने के अन्य पदाधिकारी और टीआईयू टीम को शामिल किया गया।
विज्ञापन
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल तीनों आरोपियों को नवगछिया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया गया
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार (उम्र 20 वर्ष), गुलशन कुमार (उम्र 22 वर्ष) और पवन यादव (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक वाहन को भी बरामद किया है। पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर खरीक थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन