{"_id":"67869c684209886c3c044a9b","slug":"bihar-news-three-youth-injured-in-road-accident-news-patna-bihar-police-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को रौंदा, तीन युवक घायल; एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को रौंदा, तीन युवक घायल; एक गंभीर
Tue, 14 Jan 2025 10:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:48 PM IST
सार
Road Accident : पटना में स्कूटी सवार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस घटना में तीन युवक घायल हो गये, जिसमें एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को रौंद दिया, जिसमें तीन युवक घायल हो गये। उनमें एक की हालत काफी गंभीर है, जिसे आननफानन में एनएमसीएच में भर्ती कराया। मामला पटना सिटी थाना क्षेत्र के शिकारपुर पुल के पास का है।
विज्ञापन
सामने से अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन युवक स्कूटी पर सवार होकर शिकारपुर पुल होते हुए पटना सिटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार ठोकर मारते हुए फरार हो गया। घटना के दौरान तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उसनेह एनएमसीएच पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी खंगाला जा रहा है, ताकि स्कूटी में ठोकर मारने वाले वाहन की पहचान हो सके।
विज्ञापन