फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   No fear of Bihar Police : Three among father and son shot in Begusarai after parking dispute

Bihar News : पार्किंग विवाद में तीन को गोली मारी, एक की मौत; एक को पीटे जाते देख जुटे लोगों पर फायरिंग

Sat, 19 Aug 2023 10:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 19 Aug 2023 10:07 PM IST
सार

Bihar Police : छोटी-छोटी बात पर बेतहाशा फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार शाम बेगूसराय में पार्किंग को लेकर विवाद के बाद एक को पीटा जा रहा था। परिवार के लोग बचाने पहुंचे तो पीटने वाले ने फायरिंग शुरू कर दी। तीन को गोली लगी। एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
No fear of Bihar Police : Three among father and son shot in Begusarai after parking dispute
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में मालवाहक वाहन खड़ा करने के विवाद में पड़ोसियों ने पिता पुत्र समेत तीन लोगों को गोली मार दी। इस घटना में भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान कैलाशपुर गांव निवासी विकास यादव (32) के रूप में की गई है, जबकि घायल पिता-पुत्र की पहचान बैजू यादव एवं पुत्र संजीव यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन


वाहन खड़ा करने के कारण हुआ था विवाद 
परिजनो के द्वारा बताया गया कि संजीव यादव मालवाहक गाड़ी चलाता है और घर तक सड़क नहीं होने के कारण उसने गाड़ी को घर से दूर मुख्य सड़क पर ही खड़ा कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और इस दौरान बदमाश फायरिंग करने लगे, जिसमे बैजू यादव,संजीव यादव और विकास कुमार को गोली लग गई। इस गोलीबारी में विकास की मौत हो गई है जबकि बैजू यादव और संजीव यादव घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


देवघर जाने के लिए आया था घर 
विकास के परिजनों का कहना है कि विकास दिल्ली में रहता था। शुक्रवार को वह दिल्ली से घर लौटा था क्यों कि रविवार को उसे देवघर के लिए निकलना था। शनिवार की देर शाम बैजू यादव और संजीव यादव को बदमाश पीट रहे थे।उन्हें पीटता देख बीचबचाव करने की नियत से विकास उधर दौड़ पड़ा।  इसी बीचबचाव की कोशिश में उनलोगों ने विकास को गोली मार दी। गोली लगते ही विकास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव की है स्थिति 
विकास और संजीव रिश्ते में चचेरे भाई बताये जा रहे। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में चमरू यादव की पत्नी विभा देवी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed