फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Three girls from Muzaffarpur missing, Bihar News: Bihar Police engaged in investigation, Crime

Bihar News : तीन लड़कियां एक साथ गायब; पहले भी बिहार से इसी तरह गुम हुईं, इस बार भागीं या अपहरण?

Wed, 12 Feb 2025 09:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 12 Feb 2025 09:30 AM IST
सार

Muzaffarpur : पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस का कहना है कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन किशोर के गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने जानकारी ली जा रही है। वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए तीनों किशोरियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Three girls from Muzaffarpur missing, Bihar News: Bihar Police engaged in investigation, Crime
क्राइम। - फोटो : freepik

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में फिर से तीन किशोरियों के गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि यह सभी प्रेम प्रसंग में फरार हो गई हैं, लेकिन उन्होंने अनहोनी की संभावना को जताते हुए अपहरण किया जाने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तीनों किशोरियों के परिजन पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है। पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस का कहना है कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन किशोर के गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने जानकारी ली जा रही है। वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन


पहला केस
पहला मामला गायघाट थाना क्षेत्र का है, जहां 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। अपहृता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें गरहां थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के पप्पू कुमार समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शनिवार की देर शाम को भूसरा हाट से सब्जी खरीदने गई थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


दूसरा केस
दूसरा मामला मुसहरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 15 वर्षीय एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। किशोरी के पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए चार लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी कराई है। इस प्राथमिकी में बताया है कि किशोरी सात फरवरी को अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी और लौटकर नहीं आने के बाद जानकारी मिली कि उनकी बेटी का कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। इधर, पुलिस और ग्रामीण मामले को प्रेम संबंध से भी जोड़ कर देख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा केस
तीसरा मामला पारू थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां से भी एक 17 साल की किशोरी गायब हो गई है। परिजन ने गांव के हीएक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। किशोरी के पीड़िता पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री घर के सदस्यों को खाना खिलाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद उसकी मां कमरे में सोने गई तो देखा कि उनकी बेटी बिछावन पर नहीं है। इस बीच जानकारी मिली कि गांव के ही एक युवक ने गांव के अपने दो साथियों के साथ मिलकर के मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया है। पूरे मामले को लेकर पारू थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे कि करवाई कि जा रही है।


पिछले साल एक साथ भागी थी तीन लड़कियां
13 मई 2024 को एक साथ तीन लड़कियां अपने घर से फरार हो गईं थीं। तीन अपने-अपने घर से मंदिर जाने के बहाने निकली थीं। इनमें से दो के पास मोबाइल था। एक का फोन मुजफ्फरपुर में ही बंद हो गया। दूसरी का फोन कानपुर में बंद हुआ था। तीनों छात्राओं ने घर में पत्र छोड़ा था। पत्र में लिखा था कि बाबा ने बुलाया है। भक्ति के लिए हिमालय जा रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने 14 मई को पुलिस को तहरीर दी, जिस पर नौ दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद 960 किमी दूर इनकी लाशें मिलीं तो सब हैरान रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed