Bihar News: सीतामढ़ी में तीन की डूबने से मौत; पांच लड़कियां मिट्टी लाने गई थी, पैर फिसला तो पोखर में डूबी
सीतामढ़ी में एक-एक कर पांच लड़कियां पोखर में डूब गईं। इनमें से दो तो किसी तरह पोखर से बाहर निकल गईं लेकिन तीन ने पोखम में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में पोखर में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। वहीं दो लड़कियों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पचड़ा निमाही पंचायत के कंचन पुर वार्ड नंबर 11 में बुधवार अहले सुबह हुई। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लड़कियां गांव के पोखर से मिट्टी लाने के लिए निकली थी। इस दौरान, रविंद्र राय की पुत्री नंदिनी कुमारी (8) का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर पांच लड़कियां पोखर में डूब गईं। हालांकि, दो लड़कियां किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहीं, लेकिन तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों लड़कियों के शवों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। बाजपट्टी थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
BPSC 70th PT Exam: सुप्रीम कोर्ट ने बीपीएससी रीएग्जाम की याचिका खारिज की, ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए अभ्यर्थी
जांच में जुटी पुलिस
मृतकों की पहचान आरती कुमारी (13) पिता उमा राय, नंदिनी कुमारी (8) पिता रविन्द्र राय और सुधा कुमारी (9) पिता मिथुन राय के रूप में हुई है। घायल लड़कियों की पहचान ऋतु और प्रियांशी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.