फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Three bogies of goods train derail near Darbhanga Junction; People upset due to road blockage

Bihar News: दरभंगा जंक्शन के पास मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी; पांच घंटे से आवागमन ठप रहने के कारण लोग परेशान

Thu, 02 May 2024 09:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 02 May 2024 09:30 AM IST
सार

दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के कंगवा गुमटी संख्या एक के पास मालगाड़ी का सन्टिंग किया जा रहा था इस दौरान दोनो रेल गुमटियों के बीच मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गई।

विज्ञापन
Bihar News: Three bogies of goods train derail near Darbhanga Junction; People upset due to road blockage
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जंक्शन के निकट दरभंगा सीतामढ़ी रेलखंड के कंगवा गुमटी पर एक मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हो गई। इस कारण करीब पांच घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। बताया जाता है कि बुधवार मध्य रात्रि को मालगाड़ी का सन्टिंग किया जा रहा था। इस दौरान कंगवा गुमटी संख्या एक पर मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हो गई। घटना इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और तीनों बॉगी को पटरी पर लाने के कोशिश में जुट गई।  

विज्ञापन


जांच करने पहुंचे डीआरएम
घटना की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव भी दरभंगा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने कहा है कि शीघ्र ही इस फाटक पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान
बता दें कि दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के कंगवा गुमटी संख्या एक के पास मालगाड़ी का सन्टिंग किया जा रहा था इस दौरान दोनो रेल गुमटियों के बीच मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। हालांकि इस मालगाड़ी के बेपटरी होने रेल यातयात प्रभावित नहीं हुआ। लेकिन, दरभंगा को आसपास के इलाके सहित सकरी तक जाने वाली सड़क यातयात करीब पांच घंटे से प्रभावित है। इस कारण रानीपुर चूनाभट्टी सहित डीएवी स्कूल हैरो इंग्लिश स्कूल जाने वाले स्कूली बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed