Bihar: पूर्णिया महिला से सामूहिक दरिंदगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल कार और मोबाइल बरामद
पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गैरेज में वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने कार, मोबाइल जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता कटिहार जिले की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को बताया कि गौरा निवासी रौनक ठाकुर ने उसे फोन कर अंदेली चौक बुलाया था। रात करीब 9:30 बजे रौनक अपनी सिल्वर इंडिका कार (BR 11 AJ 7406) से अपने दो साथियों मोहम्मद मुन्ना और मोहम्मद सिराज के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि तीनों महिला को बहला-फुसलाकर गौरा मोड़ स्थित एक गैरेज में ले गए, जहां रौनक और मुन्ना ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया, जबकि सिराज ने भी जबरदस्ती का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर सड़क पर पहुंची। रात करीब 1:30 बजे मुफस्सिल थाना की गश्ती टीम ने महिला को बदहवास हालत में देखा और पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पढ़ें: लंबे समय बाद राजद को राहत, MLC उपचुनाव में सोनू राय; तेजस्वी यादव ने क्या लिखा?
पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल कार और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।