फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: The bride ran away leaving the groom in Jamui, earlier also two wives had absconded; Police

Bihar News: शादी के आठवें दिन दूल्हे को छोड़ भागी दुल्हन, पहले भी दो पत्नी हो चुकी फरार, दो साल में तीसरी घटना

Wed, 11 Dec 2024 11:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Dec 2024 11:33 AM IST
सार

इस बार जमुई से ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। शादी के आठ दिन बाद ही दूल्हे को छोड़कर दुल्हन बीच बाजार से फरार हो गई। युवक के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी दो पत्नी छोड़कर भाग चुकी है। जानिए पूरा मामला...
 

विज्ञापन
Bihar News: The bride ran away leaving the groom in Jamui, earlier also two wives had absconded; Police
शादी के आठ दिन बाद ही पति को छोड़कर भागी पत्नी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जमुई मुख्यालय के मुख्य बाजार महाराजगंज से शादी के आठवें दिन दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़कर फरार हो गई। हालांकि दूल्हे के साथ यह घटना पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी इस युवक को दो पत्नी छोड़कर फरार हो चुकी है।पहली दो दिन में और दूसरी डेढ़ महीने के अंदर छोड़कर चली गई। अब तीसरी पत्नी के जाने के बाद दूल्हे ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उसने मंगलवार की संध्या टाउन थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


शाम बबलू ने थाने में लिखित शिकायत दी
बता दें कि यह घटना जमुई जिले के मलयपुर थाना अंतर्गत मलयपुर बस्ती टोला निवासी बबलू कुमार शर्मा से जुड़ा है। पीड़ित युवक बबलू कुमार शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 2 दिसंबर 2024 को खैरा प्रखंड क्षेत्र के जीतझिंगोई निवासी टीना कुमारी से हुई थी। शादी के बाद वह अपना ससुराल पत्नी की विदाई कराकर सोमवार की शाम अपने घर लौट रहा था। तभी जमुई मुख्यालय स्थित मुखय बाजार महाराजगंज में दुल्हन ने उसे श्रृंगार का सामान लाने के लिए कहा, जब वह सामान लेकर लौटा तो उसकी पत्नी गायब थी। वहीं युवक ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर फोन लगाया लेकिन रिंग होने के बावजूद उसकी पत्नी फोन नहीं उठाई। इसके बाद युवक ने पूरी घटना की जानकारी उसके मायके वाले को दी। लेकिन उसकी कोई सूचना नहीं मिली। काफी खोजबीन करने के बाद मंगलवार की शाम बबलू ने टाउन थाने में आवेदन देकर शिकायत की है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन


पहले भी दो पत्नी छोड़कर हो चुकी फरार
मलयपुर बस्ती निवासी बबलू कुमार शर्मा के साथ यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बबलू को दो पत्नी छोड़कर फरार हो चुकी है। बबलू ने  बताया कि उसकी पहली शादी गिद्धौर प्रखंड के दादपुर गांव की रहने वाली निभा कुमारी के साथ हुई थी। जो महज शादी के 2 दिन में ही फरार हो गई। जबकि तीसरी शादी चौराहा गांव की मधु कुमारी से हुई, जो शादी के महज डेढ़ महीने में ही फरार हो गई। बबलू ने बताया कि उसके साथ पिछले दो सालों में यह तीसरी घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed