{"_id":"66447bd97fb2f886280f656e","slug":"bihar-news-tejashwi-yadav-targets-pm-narendra-modi-unemployment-agniveer-yojana-lok-sabha-elections-rjd-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election : तेजस्वी यादव बोले- पीएम मोदी की गलत नीतियों के कारण 25 करोड़ युवा हो गए बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election : तेजस्वी यादव बोले- पीएम मोदी की गलत नीतियों के कारण 25 करोड़ युवा हो गए बेरोजगार
Wed, 15 May 2024 02:39 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 15 May 2024 02:39 PM IST
सार
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद नीति बनाई थी कि भाजपा में 75 साल की उम्र के बाद लोग मार्गदर्शक मंडली में लोग जाएंगे। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी अपनी बनाई नीतियों के अनुसार मार्गदर्शन मंडली में जाएंगे।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण आज 25 करोड़ नौजवान 'गतायु' हो चुके हैं। यानी नौकरी करने के लिए उनकी उम्र खत्म हो गई। इसका साफ मतलब है कि वो बेरोजगार हो चुके हैं। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। 25 करोड़ युवा मामूली संख्या नहीं है।
विज्ञापन
युवाओं को 22 साल में सेवानिवृत कर दिया जा रहा
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद नीति बनाई थी कि भाजपा में 75 साल की उम्र के बाद लोग मार्गदर्शक मंडली में लोग जाएंगे। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी अपनी बनाई नीतियों के अनुसार मार्गदर्शन मंडली में जाएंगे। अग्निवीर योजना के जरिए सेना में गए युवाओं को 22 साल में सेवानिवृत कर दिया जा रहा है। अब जब 22 साल युवा सेवानिवृत हो रहा है। अब तब 22 साल के युवा को पीएम मोदी सेवानिवृत कर रहे तो खुद भी वह 75 साल के हो गए। उन्हें भी मार्गदर्शक मंडली में बैठ जाना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा की विदाई को तीन हफ्ते ही रह गए
वहीं मुजफ्फरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद के पक्ष के वोट मांगने गए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे डॉक्टर ने दर्द की वजह से आराम करने को कहा है। लेकिन, आराम करेंगे तो भाजपा वाले कोई खेला कर देंगे। कहा कि भाजपा की विदाई को तीन हफ्ते ही रह गए हैं। अभी आराम नहीं कर सकते हैं। मैंने आप लोग के लिए अपने स्वास्थ्य को भी दांव पर लगा दिया है ताकि देश में परिवर्तन हो और मोदी जी को हटा कर नई सरकार बनाने में मदद किया जा सके।
विज्ञापन