{"_id":"675e9653ea386d417309506e","slug":"bihar-news-tejashwi-yadav-targets-cm-nitish-kumar-mahila-samvad-yatra-lalu-yadav-supaul-rjd-jdu-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'सबसे ज्यादा फिजूलखर्च करने वाले सीएम हैं नीतीश कुमार', महिला संवाद यात्रा पर अब तेजस्वी का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'सबसे ज्यादा फिजूलखर्च करने वाले सीएम हैं नीतीश कुमार', महिला संवाद यात्रा पर अब तेजस्वी का हमला
Sun, 15 Dec 2024 02:11 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:11 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि एक तरफ सीएम नीतीश कुमार बिहार को गरीब और बीमारू राज्य बताते हैं। वहीं दूसरी ओर 15 दिनों की यात्रा के नाम पर दो अरब से भी अधिक रुपये पानी की तरह बहा रहे।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे ज्यादा फिजूलखर्ज करने वाले सीएम हैं। रविवार को सुपौल में अपनी जन संवाद यात्रा के क्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि एक तरफ सीएम नीतीश कुमार बिहार को गरीब और बीमारू राज्य बताते हैं। वहीं दूसरी ओर 15 दिनों की यात्रा के नाम पर दो अरब से भी अधिक रुपये पानी की तरह बहा रहे। यह जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग है और अधिकारियों को लूट की खुली छूट है।
विज्ञापन
सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परीक्षाओ के पेपर लीक का मुद्दा उठाया और सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। कहा कि निर्दोष छात्रों पर नीतीश सरकार लाठियां बरसताी है। उनकी आवाज दबाई जा रही है। विधानचुनाव को लेकर तेजस्वी ने कहा कि 2025 में सरकार बनी तो माई-बहिन मान योजना लागू करेंगे। इसके तहत माताओं के बैंक खाते में हर माह 2500 की राशि दी जाएगी। सरकार बनते ही हम एक महीने के अंदर इस योजना को शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन पहले लालू के बयान पर मचा था बवाल
बता दें कि पांच दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर 'आंख सेंकने...' वाली बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह नयन सुख के लिए जा रहे हैं। नयन सेंकने के लिए वह यात्रा पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के साथ भारतीय जनता पार्टी समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी दलों ने उन्हें स्त्री शुचिता के खिलाफ बताते हुए लालू पर जमकर हमला बोला था।