{"_id":"65d88e5b8ebbf5252d09f92e","slug":"bihar-news-tejashwi-yadav-seen-with-sharp-shooter-photo-goes-viral-bjp-targeted-rjd-2024-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : हत्यारोपी के साथ दिखे तेजस्वी यादव, भाजपा ने कहा- शार्प शूटर के साथ बिहार दौरा कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : हत्यारोपी के साथ दिखे तेजस्वी यादव, भाजपा ने कहा- शार्प शूटर के साथ बिहार दौरा कर रहे
Fri, 23 Feb 2024 05:53 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 23 Feb 2024 05:53 PM IST
सार
भाजपा के नेता निखिल आनंद ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया और राजद पर निशाना साधते हुए लिखा कि राजद अपने को नए तेवर और कलेवर में होने का दावा करती है लेकिन यह नए लेबल के साथ वही पुरानी शराब के बोतल जैसी है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और बंटी की यह दोनों तस्वीरें वायरल हो रही।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा पर हैं। उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें वह एक ऐसे शख्स के साथ मंच पर बैठे हुए हैं जो कि वह राजदेव रंजन हत्याकांड का आरोपी है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नेता लगातार तेजस्वी यादव और राजद पर हमला बोल रहे हैं। उनका कहना है कि सीवान में गुरुवार को तेजस्वी यादव की जनसभा में मंच पर शूटर और पत्रकार हत्याकांड का आरोपी मो. कैफ उर्फ बंटी भी मौजूद था। वह दिवंगत शहाबुद्दीन का कथित सहयोगी रहा है। बताया जा रहा है कि बंटी हत्या समेत कई मामलों में आरोपित है। वह कई बार जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
भाजपा ने कहा- तेजस्वी शार्प शूटर के साथ राज्य का दौरा कर रहे
भाजपा के नेता निखिल आनंद ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया और राजद पर निशाना साधते हुए लिखा कि राजद अपने को नए तेवर और कलेवर में होने का दावा करती है लेकिन यह नए लेबल के साथ वही पुरानी शराब के बोतल जैसी है। बिहार में राजद को अपराधिक तत्वों का राजनीतिकरण करने का खास क्रेडिट जाता है। अपराधी चुपके से राजद के मंच पर नहीं चढ़ता बल्कि बिल्कुल प्राइवेट में गलबहियां भी होती है। निखिल आनंद ने आगे लिखा कि राजद का दृष्टिकोण और मूल तत्व अब भी वही है। राजद खुद को लुम्पेन, आपराधिक और विकास विरोधी बुरे तत्वों से कभी भी अलग नहीं कर सकता है। तेजस्वी शार्प शूटर के साथ राज्य का दौरा कर रहे हैं और अपराधियों के साथ मंच साझा कर रहे हैं। बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था में राजद का योगदान है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव के मंच पर बंटी (लाल घेरे में)
- फोटो : अमर उजाला
कई बार जेल जा चुका है कैप उर्फ बंटी
बता दें कि तेजस्वी यादव के प्रोग्राम में मंच साझा करने वाला कैफ उर्फ बंटी एक क्रिकेट अकादमी के ग्रुप चलाता है। दूसरी तरफ इसके उपर क़ई अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पूर्व में भी वह जेल जा चुका है। पत्रकार राजदेव हत्याकांड में जेल जा चुका है।यही नही बीजेपी पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के प्रेस प्रतिनिधि श्रीकांत भारतीय की हत्या में कैफ का नाम चुका है। अग्निवीर योजना के तहत छात्रों की ओर से सीवान रेलवे स्टेशन पर हंगामा के बाद बंटी को जेल जाना पड़ा था।
बता दें कि तेजस्वी यादव के प्रोग्राम में मंच साझा करने वाला कैफ उर्फ बंटी एक क्रिकेट अकादमी के ग्रुप चलाता है। दूसरी तरफ इसके उपर क़ई अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पूर्व में भी वह जेल जा चुका है। पत्रकार राजदेव हत्याकांड में जेल जा चुका है।यही नही बीजेपी पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के प्रेस प्रतिनिधि श्रीकांत भारतीय की हत्या में कैफ का नाम चुका है। अग्निवीर योजना के तहत छात्रों की ओर से सीवान रेलवे स्टेशन पर हंगामा के बाद बंटी को जेल जाना पड़ा था।