फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tej Pratap Yadav targeted the management of ISKCON temple; Bihar News, RJD

Bihar News : तेज प्रताप बोले- मेरी बात मानते तो आज नहीं देखना पड़ता यह दिन; किस मामले पर सबूत दिखाने की बात की

Wed, 09 Oct 2024 11:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 09 Oct 2024 11:49 AM IST
सार

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैंने पूर्व में भी मंदिर में चल रहे घिनौने कृत्य का खुलासा किया था जो आज सार्वजनिक रूप से सबके सामने आ गया है,पूर्व में मेरी बातों को गंभीरता से लिया गया होता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती।

विज्ञापन
Bihar News: Tej Pratap Yadav targeted the management of ISKCON temple; Bihar News, RJD
तेजप्रताप ने कई आरोप लगाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्कॉन मंदिर मामले में अब सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस्कॉन मंदिर प्रबंधन पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर तेज प्रताप ने इस्कॉन पटना के अध्यक्ष अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इस्कॉन पटना में घटी घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। भक्तों की श्रद्धा एवं गरिमा को ठेस पहुचाने का काम मंदिर अध्य्क्ष एवं कुछ भक्तों द्वारा किया गया है।

विज्ञापन


पहले भी घिनौने कृत्य का खुलासा किया था
तेज प्रताप ने आगे लिखा कि मैंने पूर्व में भी मंदिर में चल रहे घिनौने कृत्य का खुलासा किया था जो आज सार्वजनिक रूप से सबके सामने आ गया है,पूर्व में मेरी बातों को गंभीरता से लिया गया होता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती। नाबालिग बच्चों के साथ शोषण एवं यहां चल रहे काले कारनामो की एक लंबी लिस्ट है, जिसके आरोपित बने इस्कान पटना के अध्य्क्ष एवं अन्य कई लोगो का अब पर्दाफाश हो चुका है। हालांकि अभी भी इसे दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है,लेकिन मैं इसपर लगातार आवाज उठाता रहूंगा। सरकार एवं इस्कान के गवर्निंग बॉडी कमीशन से मांग है कि ऐसे घिनोने कृत्य करने वालो पर तत्काल करवाई की जाए।
विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर पटना में इतना बड़ा हंगामा हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले अत्याधुनिक स्वरूप में उद्घाटन के बाद पहली बार इस्कॉन मंदिर पटना में इतना बड़ा हंगामा हुआ। ब्रह्मचारियों का वेश धरे लोग आपस में ऐसे भिड़े कि मंदिर पहुंचे भक्त और रविवार को रेस्तरां का आनंद लेने आए लोग जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। मारपीट ब्रह्मचारियों के बीच हुई। एक तरफ पटना का दल था और दूसरी तरफ भागलपुर का। जैसे ही यह मारपीट चरम पर आयी, एक वीडियो और उसके साथ लंबी बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। इसके बाद ज्यादा पिटे भागलपुर के ब्रह्मचारियों ने इस्कॉन पटना के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास पर बलात्कार तक का आरोप लगाया। वीडियो में आपत्तिजनक अवस्था में अध्यक्ष के होने की बात उठी तो मामला गरम हो गया। कोतवाली पुलिस पहुंची और पिटे लोगों का निरीक्षण किया। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed