Bihar : ईडी की चार्जशीट पर तेज प्रताप बोले- यह सब BJP का हथकंडा, विपक्षी एकता से हताश हो गए भाजपाई
Tej Pratap Yadav : पटना में विपक्षी एकता की ऐतिहासिक बैठक के बाद भाजपा वाले बौखला गए हैं। जब से इनलोगों ने देख लिया है कि महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट हो चुका है। इसके बाद से यह लोग घबरा गए हैं हताश होकर यह लोग ऐसा कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है। लालू परिवार पर ईडी की दूसरी चार्जशीट के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह सब भाजपा और आरएसएस हथकंडा है। पटना में विपक्षी एकता की ऐतिहासिक बैठक के बाद भाजपा वाले बौखला गए हैं।
तेजस्वी यादव के इस्तीफे के सवाल पर ऐसा कहा
तेज प्रताप यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि जब से इनलोगों ने देख लिया है कि महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट हो चुका है। इसके बाद से यह लोग घबरा गए हैं हताश होकर यह लोग ऐसा कर रहे हैं। अब भाजपाइयों के पतन की शुरुआत हो चुकी है। वही तेजस्वी यादव के इस्तीफा के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा इस्तीफा तो पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना चाहिए क्योंकि वह सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं। भाजपा के लोगों को भी इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि नरेंद्र मोदी ने देश को लूट लिया है। तेजस्वी यादव क्यों देंगे इस्तीफा।
एक दिन पहले लालू ने बोला था मोदी सरकार पर हमला
इधर, एक दिन पहले ज्ञान पर भवन नीतीश कुमार पर लिखी गई किताब के विमोचन के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि हमारा देश टूट रहा है। नरेंद्र मोदी जो इस देश के प्रधानमंत्री हैं, वह चारों तरफ से इस देश में डाका डाल रहे हैं। राम और रहिम के बंदों के बीच मतभेद पैदा किया। गरीबी और भूखमरी मिटाने की कोई चर्चा नहीं हो रही है। हमारे देश के लोकतंत्र को मिटाने की साजिश हो रही है। ऐसे समय में हमलोग इकट्ठा हो रहे हैं। यह किताब ऐसे समय में लोगों को रोशनी दिखाएगा। राजद सुप्रीमो ने कहा कि शरद पवार की पार्टी को तोड़ा गया है। हमने सुना है कि सब चर्चा कर रहे हैं कि बिहार के सांसदों को तोड़ो, सांसदों को निकालो लेकिन बिहार कहां हिलता-डुलता है, हम बिहार को हिलने नहीं देंगे। बिहार किसी कीमत पर नहीं हिलेगा। बिहार से ही भाजपा का सफाया होगा। नरेंद्र मोदी का सफाया होना तय है।