फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Teenager murdered in Gaya, shot by criminals; Police engaged in investigation

Bihar News : गया में किशोर की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली; रात से गायब था, सुबह यहां मिली लाश

Wed, 26 Jun 2024 09:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 26 Jun 2024 09:30 AM IST
सार

परिजनों का कहना है कि गुरुआ के कठवारा गांव निवासी अंकित कुमार अपने नाना के घर तिनेरी में रह कर पढ़ाई करता था। रात के बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश देख सबलोग दंग रह गए।

विज्ञापन
Bihar News: Teenager murdered in Gaya, shot by criminals; Police engaged in investigation
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गया में 17 साल के किशोर की हत्या कर दी गई। अपरियों ने गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना गुरारू थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव की है। बुधवार सुबह उसकी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस हत्यारे की तलाश में छापेमारी कर रही है। हालांकि, अब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक युवक की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के कोठवारा गांव के रहने वाले मनोज चंद्रवंशी का 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


 नाना के घर तिनेरी में रह कर पढ़ाई करता था
परिजनों का कहना है कि गुरुआ के कठवारा गांव निवासी अंकित कुमार अपने नाना के घर तिनेरी में रह कर पढ़ाई करता था। मंगलवार दिन से वह लापता था। घर नहीं लौटा। घर पर उसकी छोटी बहन और मामी थी। उसके बाद दोनों ने परिजनों को जानकारी दी की अंकित अभी तक घर नहीं आया है। उक्त सूचना के बाद परिजनों ने अंकित कुमार की खोजबीन करने लगे। परिजनों ने रात में ही उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद सुबह तलाश में निकले तो बधार के बाद उसकी लाश देख दंग रह गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अपराधियों ने पहले गोली मारी, फिर बधार में फेंकी लाश्
स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए गुरारु थाना क्षेत्र के तीनेरी गांव के बधार में शव फेंका था। शव को देखने से ऐसा पता चलता है कि युवक के साथ पहले मारपीट किया। उसके बाद अपराधियों ने दो गोली मारकर हत्या कर दिया। वही घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस छानबीन में जुट गई। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed